Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Releases: महा मनोरंजन से भरपूर रहेगा हफ्ता, थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज

    Updated: Mon, 22 Dec 2025 08:50 PM (IST)

    Latest Theatre-OTT Releases: दिसंबर का ये हफ्ता मनोरंजन जगत के लिए बेहद खास रहने वाला है। 22 से लेकर 28 दिसंबर तक इस पूरे वीक थिएटर्स से लेकर ओटीटी तक ...और पढ़ें

    हफ्तेभर रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    हफ्तेभर रिलीज होंगे ये थ्रिलर (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. इस हफ्ते रिलीज होंगी मूवीज

    2. ओटीटी पर आएंगी ये वेब सीरीज

    3. पूरे हफ्ते मिलेगा महा मनोरंजन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर सप्ताह की तरह इस बार भी लेटेस्ट रिलीज की लिस्ट सामने आ गई है। क्रिसमस वीक के तौर पर मनोरंजन जगत की तरफ से स्पेशल तैयारी की गई है, जिसके तहत बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक कई मोस्ट अवेटेड मूवीज और वेब सीरीज को रिलीज किया जाना है। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि इस हफ्ते 22 से लेकर 28 दिसंबर तक कौन-कौन सी नई फिल्में और सीरीज को रिलीज किया जाना है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुईं नजर आएंगी।

    नोबडी 2 (Nobody 2)

    हॉलीवुड अभिनेता बॉब ऑडेनकर्क की शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म नोबडी के सीक्वल के साथ इस वीक का आगाज होगा। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर नोबडी 2 को 22 दिसंबर सोमवार को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

    upcomingreleases

    यह भी पढ़ें- 7 एपिसोड वाली वेब सीरीज 2025 में रही Most Watch, 7.9 IMDb रेटिंग के साथ किया टॉप

    मिडिल क्लास (Middle Class)

    साउथ सिनेमा की फैमिली ड्रामा कॉमेडी फिल्म मिडिल क्लास सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईएमडीबी से 9.2/10 की धांसू रेटिंग हासिल करने वाली ये मूवी ओटीटी 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ऑनलाइन रिलीज होगी। 

    upcomingreleases (1)

    एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)

    साल 2025 की सबसे चर्चित स्लीपर हिट फिल्म एक दीवाने की दीवानियत भी थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। ये रोमांटिक ड्रामा को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 25 दिसंबर को ऑनलाइन स्ट्रीम हो जाएगी। बता दें कि हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से दोगुनी कमाई की थी और सुपरहिट साबित हुई थी।

    खबरें और भी

    newreleases (2)

    तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri)

    कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी इस हफ्ते की थिएटर्स रिलीज में शामिल है। इस मूवी को 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। निर्माता करण जौहर की इस मूवी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। 

    upcomingreleases (3)

    वृषभ (Vrusshabha)

    मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बहुचर्चित फिल्म वृषभ भी क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। वृषभ का बॉक्स ऑफिस क्लैश कार्तिक और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के साथ होगा। ऐसे में इस सप्ताह सिनेप्रेमियों को साउथ और बॉलीवुड की भिड़त देखने को मिलेगी। 

    latestreleases (1)

    एनाकोंडा (Anaconda)

    हॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर मूवी फ्रेंचाइजी एनाकोंडा भी इस वीक थिएटर्स पर एंट्री मारेगी। जैक ब्लैक और पॉल रूड स्टारर एक्शन कॉमेडी एनाकोंडा को 25 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इंडिया में भी इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। 

    upcomingreleases (2)

    रिवोल्वर रीता (Revolver Rita)

    साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कीर्ति सुरेश की अपकमिंग मूवी रिवोल्वर रीता की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 26 दिसंबर को उनकी ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन रिलीज की होगी। 

    newreleases (1)

    स्ट्रेंजर्स थिंग्स 5 (Stranger Things 5)

    हाल ही में बहुचर्चित वेब सीरीज स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 का पहला वॉल्यूम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया। 4 चार एपिसोड वाले वॉल्यूम फर्स्ट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब स्ट्रेंजर्स थिंग्स 5 का दूसरा वॉल्यूम 26 दिसंबर रिलीज किया जाएगा। 

    latestreleases

    कोपेनहेगन टेस्ट (The Copenhagen Test)

    हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन जॉनर वाली वेब सीरीज द कोपेनहेगन टेस्ट की ओटीटी रिलीज के साथ इस हफ्ते का समापन होगा। ये सीरीज आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 27 दिसंबर से देखने को मिल जाएगी। 

    newreleases

    यह भी पढ़ें- 1 घंटा 48 मिनट की कोरियन ड्रामा ने Netflix पर डाला डेरा, टॉप-2 में ट्रेंड कर रही है नई फिल्म