Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vash Level 2 OTT: ओटीटी पर दिखेगा काले जादू का खौफनाक खेल, कब और कहां स्ट्रीम होगी ‘वश लेवल 2’?

    Updated: Tue, 21 Oct 2025 05:26 PM (GMT+05:30)

    Vash 2 On OTT: सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर वश लेवल 2 ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। तंत्र-मंत्र और काले जादू की डरावनी कहानी वाली ये फिल् ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कब आएगी वश 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    ओटीटी पर कब आएगी वश 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ओटीटी पर रिलीज होगी वश 2।

    2. इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम।

    3. बॉक्स ऑफिस पर किया था कमाल।

    एटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉरर थ्रिलर के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें वश फ्रेंचाइजी का नाम जरूर शामिल होता है। मूल रूप से गुजराती फिल्म होने के बावजूद हिन्दी में वश ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। पहले पार्ट की सफलता के बाद इस साल वश लेवल 2 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने कमर्शियल तौर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया।

    थिएटर के बाद अब अभिनेत्री जानकी बोधिवाला स्टारर वश लेवल 2 की ओटीटी रिलीज का एलान मेकर्स की तरफ से कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन ये मूवी कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है।

    ओटीटी पर कहां आ रही है वश लेवल 2

    साल 2023 में वश का पहला भाग रिलीज किया गया था, जिसमें वशीकरण की अनोखी कहानी को दर्शाया गया। वश 2 में डर और वशीकरण का लेवल थोड़ा और अप किया गया, जिसे दर्शकों को बहुत प्रभावित किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से वश लेवल 2 पॉजिटिव रिस्पांस मिला, जो इसकी सफलता का अहम कारण बना।

     vash 2

    यह भी पढ़ें- 2 घंटे 7 मिनट की क्राइम थ्रिलर ने OTT पर आते ही जमाया कब्जा, IMDb रेटिंग के आधार पर निकली मस्ट वॉच

    सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब वश लेवल 2 को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है, जिसका एलान ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से मंगलवार को कर दिया गया है। अभिनेत्री जानकी बोधिवाला की ये हॉरर थ्रिलर 22 अक्टूबर बुधवार से नेटफ्लिक्स पर आसानी से देखने को मिल जाएगी।

    अगर आपने अभी तक वश लेवल 2 को नहीं देखा है तो अब आप घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। मालूम हो कि वश 2 के हिंदी में भी रीमेक किया जाएगा, जिसमें अजय देवगन एक बार फिर से अपनी शैतान फ्रेंचाइजी को लेकर लौटेंगे और फिल्म का नाम शैतान 2 होगा।

    बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

    वश लेवल 2 ने अपनी शानदार कहानी और कलाकारों की कमाल की एक्टिंग के दम पर बंपर सक्सेस हासिल की। गौर किया जाए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वश 2 का लाइफटाइम बिजनेस 14 करोड़ रहा। जबकि इसका बजट 8 करोड़ था, इस आधार पर वश लेवल 2 मोटा मुनाफा कमाया और अपनी कामयाबी का शोर मचाया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Thamma से पहले OTT पर देख डालिए आयुष्मान खुराना की ये 5 धांसू फिल्में, कॉमेडी और थ्रिल का मिलेगा पूरा मजा