विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ved OTT Release: हिंदी में देखिए रितेश-जिनिलिया की सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेड', इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Thu, 13 Apr 2023 01:22 PM (IST)

Ved OTT Release Date वेड में रितेश देशमुख और जिनिलिया डिसूजा ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म ...और पढ़ें

Ved OTT Release Date When And Where To Watch. Photo- Instagram
Ved OTT Release Date When And Where To Watch. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रितेश देशमुख और जिनिलिया डिसूजा की सुपरहिट मराठी फिल्म वेड अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। अच्छी बात यह है कि फिल्म हिंदी में भी स्ट्रीम की जा रही है। वेड एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया था। 

वेड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी। प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। 2022 में रिलीज हुई वेड ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। 30 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म ने 17 फरवरी को 50 दिनों का सफर बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया था और 74 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें से 60.67 करोड़ का नेट कलेक्शन रहा। 

वेड, रितेश देशमुख का डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है। उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ इसका सह-निर्माण भी किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वेड साल 2022 की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म होने के साथ तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मराठी फिल्म है। 

तेलुगु फिल्म का है रीमेक

वेड के साथ रितेश, इंडस्ट्री के उन निर्देशकों में शामिल हो गये हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से कामयाबी हासिल की। फिल्म में रितेश की बेटर हाफ जिनिलिया डिसूजा के साथ अशोक सराफ और जिया शंकर ने प्रमुख भूमिकाएं निभायीं। वेड 2019 की तेलुगु हिट माजिली का रीमेक है, जिसमें सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। 

Photo- IMDb

मराठी फिल्मों में रितेश की पारी

रितेश के बतौर कलाकार करियर की बात करें तो उन्हें इंडस्ट्री में दो दशक बीत चुके हैं। उन्होंने जिनिलिया के साथ तुझे मेरी कसम फिल्म से 2003 में डेब्यू किया था। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में सोलो लीड और सहायक भूमिकाएं निभायीं। रितेश ने कॉमिक किरदारों के जरिए अपनी अलग पहचान कायम की। 

2013 में आयी मराठी फिल्म बालक पालक से वो निर्माता बन गये। 2014 में उन्होंने लय भारी के साथ मराठी सिनेमा में पारी शुरू की और यह फिल्म बेहद सफल रही थी। निशीकांत कामत निर्देशित फिल्म में सलमान खान और जिनिलिया ने कैमियो किया था। इसका सह-निर्माण भी रितेश ने किया था। रितेश की आने वाली हिंदी फिल्मों में ककूड़ा और विस्फोट शामिल हैं।