Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vettaiyan OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी रहेगा 'वेट्टैयान' का कब्जा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

    Updated: Tue, 15 Oct 2024 02:42 PM (IST)

    Vettaiyan OTT Release Date मौजूदा समय में निर्देशक टीजे झानेवल की एक्शन थ्रिलर वेट्टैयन सुर्खियों में बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से ये मूवी शान ...और पढ़ें

    ओटीटी पर कहां रिलीज होगी वेट्टैयन (Photo Credit-LYCA-X)
    ओटीटी पर कहां रिलीज होगी वेट्टैयन (Photo Credit-LYCA-X)

    HighLights

    1. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी वेट्टैयन
    2. रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की है मूवी
    3. बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई में उड़ाया गर्दा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vettaiyan Online Release: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज का ट्रेंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिस तरह से थिएटर्स में मूवीज देखने के लिए ऑडियंस बेताब रहती है, ठीक उसी तरह ओटीटी रिलीज को लेकर भी उनमें जबरदस्त क्रेज नजर आता है। फिलहाल ऐसी ही कुछ एक्साइटमेंट रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर मूवी वेट्टैयन के लिए दर्शकों में बनी हुई है।

    हर कोई ये जानना चाहता है कि बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाली ये एक्शन थ्रिलर ओटीटी पर किसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में हम आपके लिए वेट्टैयन की ओटीटी रिलीज को लेकर इनसाइड डिटेल्स लेकर आए हैं और बताएंगे ऑनलाइन ये मूवी कब और कहां देखने को मिलेगी। 

    ओटीटी पर यहां आएगी वेट्टैयान 

    आज के दौर में देखा जाता है कि फिल्म की रिलीज से पहले उसके डिजिटल राइट्स बिक जाते हैं, जिसके आधार पर फिल्म के पोस्टर में उसके ओटीटी पार्टनर का नाम भी छपा हुआ नजर आता है। वेट्टैयन के मामले में भी कुछ ऐसा हुआ है और आपको फिल्म के पोस्टर पर मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो का नाम लिखा दे जाएगा। 

    ये भी पढ़ें- Vettaiyan Review: आमने-सामने अमिताभ बच्चन-रजनीकांत, एनकाउंटर की पिच पर फिसलती कहानी

    वेट्टैयान पोस्टर (फोटो क्रेडिट-LYCA/X)

    इससे ये साफ होता है कि सिनेमाघरों से उतरने के बाद ये फिल्म सीधा प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने करीब 90 करोड़ की मोटी रकम में प्राइम वीडियो को फिल्म के डिजिटल राइट्स को बेचा है। 

    खबरें और भी

    वेट्टैयान पोस्टर (फोटो क्रेडिट-LYCA/X)

    बता दें कि प्राइम वीडियो पर रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की ये मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देखने को मिलेगी। इसके अलावा इस मूवी में रितिका सिंह, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। 

    • फिल्म- वेट्टैयन

    • स्टार कास्ट- रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल

    • निर्देशक- टी.जे. ज्ञानेवल

    • रिलीज- सिनेमाघर (10 अक्टूबर)

    • ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

    ओटीटी पर कब तक रिलीज होगी वेट्टैयान

    ये तो बात रही तमिल फिल्म वेट्टैयन के ओटीटी रिलीज प्लेटफॉर्म के बारे में, अब गौर करते हैं कि रजनीकांत की इस मूवी को कब तक ऑनलाइन रिलीज किया जा सकता है, तो फिलहाल ऐसा देखा रहा जा रहा है कि बड़े पर्दे की रिलीज के 40-45 दिनों के बाद फिल्मों को ओटीटी पर उतारा जा रहा है। इस लिहाज से वेट्टैयान भी नवंबर के महीने में आपको प्राइम वीडियो पर देखने को मिल जाएगी। 

    हालांकि, हाल ही में थलापति विजय की तमिल मूवी गोट को रिलीज के महीनेभर के अंदर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। 

    ये भी पढ़ें- Vettaiyan Worldwide Collection: दुनियाभर में बजा 'वेट्टैयान' का डंका, 5 दिन में छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा