यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Viduthalai 2 OTT Release: चुपके से ओटीटी पर आ गई Vijay Sethupathi की ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, यहां हुई स्ट्रीम
Viduthalai Part 2 OTT Release साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म विदुथलाई का पार्ट 2 सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीटी पर रिलीज हुई विदुथलाई 2
- धांसू है विजय सेतुपति की ये मूवी
- बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई मूवीज को रिलीज किया गया था। उनमें से एक तमिल मूवी सुपरस्टार विजय सेतुपति ( Vijay Sethupathi) की शामिल रही, जिसका नाम विदुथलाई पार्ट 2 था। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक दक्षिण सिनेमा के फेमस निर्देशक वेत्रिमारण की इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया।
अब विदुथलाई 2 को ऑलाइन रिलीज कर दिया गया (Viduthalai 2 OTT Release) है, जिसके बाद फैंस के चेहरे खिले हुए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओटीटी पर ये मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है।
ओटीटी पर कहां रिलीज हुई विदुथलाई 2
महाराज जैसी शानदार फिल्म देने के बाद विजय सेतुपति 2023 में आई अपनी फिल्म विदुथलाई के सीक्वल को लेकर आए। फैंस को उनकी इस फिल्म की पार्ट 2 काफी पसंद आया और पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर के तौर पर विदुथलाई ने कामयाबी हासिल की। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जो इसकी सफलता का कारण बना।
ये भी पढ़ें- Friday Release: हाउसफुल रहेगा फ्राइडे, थिएटर्स से लेकर OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

फोटो क्रेडिट- प्राइम वीडियो
अब मेकर्स की तरफ से इस तमिल फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 19 जनवरी यानी आज से फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है। ऐसे में अगर आपने अभी तक विजय की विदुथलाई 2 को नहीं देखा है तो अब आपके पूरा मौका है।

फोटो क्रेडिट- imdb
लेकिन अगर विदुथलाई पार्ट 2 को हिंदी में देखने के लिए उत्साहित हैं तो आपको झटका लग सकता है, क्योंकि निर्माताओं ने फिलहाल इसे तमिल भाषा में ही ऑनलाइन रिलीज किया है। इससे पहले फिल्म का पहला पार्ट भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
खबरें और भी
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा विदुथलाई का प्रदर्शन
विदुथलाई पार्ट 2 को 20 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी मिली थी, जिसके दम पर ये फिल्म नाना पाटेकर की वनवास को टक्कर देने में सफल रही थी। हालांकि, बाद में इस मूवी के कलेक्शन ग्राफ में अचानक से गिरावट आई।
इसके बावजूद विदुथलाई 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करके दिखाया। गौर किया इसके नेट कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वह 40 करोड़ से ज्यादा रहा था। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 55 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में कामयाब रही थी।