8 एपिसोड, सट्टे का बाजार और OTT का सबसे हिट शो; 17 देशों में ट्रेंड करने वाली सीरीज के दूसरे सीजन का एलान
OTT पर नए नए प्रोजेक्ट्स के बीच हाल ही में एक सीरीज के अगले पार्ट का एलान हो गया है। महज महीनेभर के अंदर की सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा हो गई है। ...और पढ़ें
-1778140762369_m.webp)
ओटीटी पर फिर होगा 'मटके' का खेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भले ही इस वक्त ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की बाढ़ आ रही हो, लेकिन कुछ शोज तो ऐसे होते हैं, जो आते ही छा जाते हैं और इन्हीं में एक वो सीरीज है, जिसने दर्शकों का दिल आते ही जीत लिया और उसका दूसरे पार्ट का भी एलान हो गया है।
मटका किंग 2 का हुआ एलान
ये लीजिए ये खुशखबरी विजय वर्मा के फैंस के लिए काफी बड़ी है। पहले सीजन की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब जल्द ही मटका किंग 2 (Matka King 2) भी आने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने एलान किया है कि, मटका किंग का सीजन 2 डेवलपमेंट में है, जो सीजन 1 की जबरदस्त सफलता के बाद आ रहा है।
मेकर्स ने एक ऑफिशियल पोस्टर जारी किया है और इस पोस्टर के साथ ही ये एलान किया गया है कि जल्द ही इसका अगला सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर ही आएगा।

दर्शकों को पसंद आया पहला सीजन
आपको बता दें कि 'मटका किंग' की कहानी 1960 के दशक के तेजी से बदलते बॉम्बे में चलने वाले हाई-स्टेक्स ड्रामा पर बेस्ड थी, जिसने अपनी दमदार कहानी के जरिए दर्शकों का दिल जीता।
पहला सीजन पिछले दो सालों में इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखा गया नया स्क्रिप्टेड शो बनकर उभरा, जिसने ओपनिंग वीक में 37 देशों के टॉप 10 में जगह बनाई और 17 देशों में नंबर 1 रैंक हासिल की। दर्शकों से मिली जबरदस्त सराहना के साथ इस सीरीज ने फिर साबित किया है कि जड़ों से जुड़ी असली कहानियां भारत के दर्शकों के दिलों में गहराई से उतरती हैं।
खबरें और भी
आपको बता दें कि, 'मटका किंग' सीजन 1 (Matka King Season 1) को अभय कोराने ने क्रिएट और लिखा है, जबकि नागराज पोपटराव मंजुले ने इसे क्रिएट, लिखा और डायरेक्ट किया है। इस 8 एपिसोड की सीरीज में विजय वर्मा लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा उनके साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जदावत और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में दिखे।
17 अप्रैल को लॉन्च हुई 'मटका किंग' सीजन 1 (Matka King) प्राइम वीडियो (Prime Video) पर भारत समेत दुनिया भर के 240 देशों स्ट्रीम हो रही है। मटका का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और न ही बृज भाटी का राज। अब सीजन 2 में बृज भाटी का किरदार निभाने वाले विजय वर्मा (Vijay Varma) क्या कमाल दिखाएंगे, आने वाले वक्त में पता चलेगा।