Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमीरी, जुआ और मटके का खेल; मिर्जापुर के बाद OTT पर फिर दहाड़ने आए विजय वर्मा, रिलीज हुआ Matka King का ट्रेलर

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 12:53 PM (IST)

    Matka King Trailer: विजय वर्मा ओटीटी के किंग बने हुए हैं और अब लीजिए इसी बीच उनकी आने वाली वेबसीरीज मटका किंग का ट्रेलर आ गया है। ...और पढ़ें

    'मटका किंग' का शानदार ट्रेलर रिलीज

    'मटका किंग' का शानदार ट्रेलर रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त ओटीटी पर नई फिल्मों और वेबसीरीज का एलान हो रहा है। बीते दिनों ही प्राइम वीडियो सालभर में आने वाली अपनी वेबसीरीज और फिल्मों की घोषणा की थी और लीजिए इसी बीच अब विजय वर्मा की मचअवेटिड ओरिजिनल ड्रामा मटका किंग का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

    ट्रेलर में क्या है खास?

    जी हां, विजय वर्मा की आने वाली सीरीज मटका किंग (Matka King Trailer) के ट्रेलर में वो सब नजर आया है, जो इसे और भी ज्यादा ड्रामेटिक बना रहा है। ट्रेलर 1960 के दशक की कहानी नजर आई है। जहां, तेजी से बदलते बॉम्बे की एक दिलचस्प कहानी दिखती है।

    Matka 2

    यहां एक कपास व्यापारी मुश्किलों से लड़ते हुए 'मटका' नाम के जुए के साम्राज्य को खड़ा कर देता है। पैसे की तंगी और समय के पहिए से अपनी किस्मत की लकीरों को बदलकर वो दौलत के शिखर पर पहुंचता है। 'मटका' के जरिए वो अमीरों के इस शौक को पूरे देश का जुनून बना देता है।

    लेकिन दांव जितना बड़ा होता है, अंजाम उतना ही खतरनाक होता है, और जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह सब कुछ तबाह भी कर सकता है। इसी बीच कई उतार-चढ़ाव आते हैं और इसी कहानी से सजी मटका किंग की कहानी।

    खबरें और भी

    Matka

    सीरीज के लिए उत्साहित हैं विजय वर्मा

    आपको बता दें कि 'मटका किंग' (Matka King) की कहानी में विजय वर्मा (Vijay Varma) लीड रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही कृतिका कामरा, सई तम्हानकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    इनके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगडे, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम रोल निभा रहे हैं।

    विराज भट्टी का किरदार निभा रहे विजय वर्मा ने खुद इसको लेकर बात की और बताया कि, मटका किंग' में काम करना एक रोमांचक सफर रहा है। इस किरदार को पर्दे पर उतारना चुनौतीपूर्ण भी था और दिल को सुकून देने वाला भी, खासकर इस तरह के किरदार को मैंने पहले नहीं निभाया था। साथ ही, 'दहाड़' और 'मिर्जापुर' के बाद फिर से एक प्राइम ओरिजिनल में वापसी करना शानदार है।

    Matka 221

    आपको बता दें कि 'मटका किंग' (Matka King on Prime Video) सीरीज 17 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज को नागराज पोपटराव मंजुले ने डायरेक्ट किया है तो नहीं नागराज ने अभय कोरान्ने के साथ मिलकर इसे लिखा भी है। अब देखना ये है कि मटका किंग क्या धमाल मचाती है।