Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhaava से पहले देखें Vicky Kaushal की वो 5 फिल्में, जिसने अभिनेता को बनाया ऑडियंस का चहेता

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 01 Feb 2025 04:01 PM (IST)

    विक्की कौशल इन दिनों अपनी नई फिल्म छावा को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये पहली बार है जब अभिनेता किसी पीरियड फिल्म में नजर आएंगे। छावा में विक्की ...और पढ़ें

    इन फिल्मों में दिखा अभिनेता की एक्टिंग का दम (Photo Credit- Instagram)
    इन फिल्मों में दिखा अभिनेता की एक्टिंग का दम (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. छावा में नजर आएंगे विक्की कौशल
    2. इन फिल्मों में दिखा अभिनेता की एक्टिंग का दम
    3. छावा से पहले देख डाले ये 5 शानदार फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Vicky Kaushal 5 Best Movies: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल हर बीतती फिल्म के साथ अपने अभिनय को बेहतर बनाते जा रहे हैं। छावा इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इसके लिए अभिनेता के फैंस काफी एक्साइटेड थे। छावा में उनके साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। फिल्म में दिखाए गए कई सीन्स पर विवाद होते भी देखा गया।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मेकर्स को फिल्म छावा की रिलीज से पहले ही गाने को लेकर सलाह दी थी। इस सब के बीच फिल्म की रिलीज डेट काफी करीब आ गई है। यह 2025 की एंटीसिपेटेड मूवीज में से एक है जो 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस बीच हम आपके लिए अभिनेता की 5 बेस्ट फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। इस वीकेंड पर इन फिल्मों को देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

    राजी

    साल 2018 में रिलीज हुई राजी में विक्की कौशल ने एक पाकिस्तान के ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। राजी में विक्की के साथ आलिया भट्ट ने काम किया था। हालांकि मूवी की कहानी ज्यादातर कहानी आलिया भट्ट के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती हैं मगर विक्की कौशल अपने अभिनय दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में सफल हुए थे। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। कहानी की बात करें तो फिल्म में आलिया भट्ट ने एक जासूस की भूमिका निभाई थी जो अपने देश के लिए पाकिस्तान के आर्मी मैन से शादी कर लेती है। अपनी जान जोखिम में डाल वो भारत के लिए खुफिया जानकारी इकट्ठा करती है।

    मसान

    आप में से कई लोगों को शायद इस फिल्म के बारे में नहीं पता होगा मगर ये उनके करियर की बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म से ही विक्की कौशल ने बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया था। मसान 24 जुलाई 2015 को रिलीज हुई थी जिसमें विक्की कौशल के साथ श्वेता त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा ने भी अहम भूमिका अदा की थी। रिलीज के वक्त इसे खासी लोकप्रियता नहीं मिल पाई थी मगर आज के समय में ये कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म में ब्लैकमेलिंग और जातिगत भेदभाव को बड़ी ही सहजता के साथ दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    लव पर स्क्वायर फीट

    साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म लव पर स्क्वायर फीट उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए जो इस वक्त अपनी लाइफ के उस फेज से गुजर रहे हैं जहां वो अपनी नौकरी के बीच अपना घर लेने का सपना देखते हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कैसे दो लोग घर लेने की इच्छा रखते हैं तभी उनकी मुलाकात एक दूसरे से हो जाती है। इसके बाद घर और प्यार के बीच कहानी का जो मोड़ लेती है वो आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। विक्की कौशल ने फिल्म ने काफी अच्छी तरह से अपने किरदार को स्क्रीन पर पेश किया था।

    ये भी पढ़ें- Chhaava Song Jaane Tu: छावा के पहले गाने 'जाने तू' में दिखा रश्मिका और विक्की का रोमांस, अरिजीत सिंह ने लगाई आग

    सरदार उधम

    ‘सरदार उधम’ फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय हर किसी को हैरान कर दिया था। मूवी में जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए जिम्मेदार जनरल डायर के असैसिनेशन को दिखाया गया था। फिल्म की निर्देशन शूजीत सरकार ने किया था और इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह फिल्म न केवल देशभक्ति का अहसास कराती है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के नायक की शहादत को भी याद दिलाने का काम करती है।

    उरी

    आदित्य धर के निर्देशन में बनीं उरी को साल 2019 में रिलीज किया गया था।  इस फिल्म की कहानी साल 2016 में उरी में स्थित भारतीय सेना के एक मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बदले में की गई जवाबी कार्यवाही यानी सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस मूवी में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका अदा की थी। 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अपनी शानदार कहानी के दम पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। फिल्म को IMDb से भी 8.2 की रेटिंग मिली है जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

    रमन राघव 2.0

    इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में विक्की कौशल ने एक सीरियल किलर का किरदार निभाया था। उनकी डार्क और इंटेंस परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं। फिल्म में विक्की के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए थे। इसमें एक पागल साइको हत्यारा रमन होता है जिसके पीछे पुलिस ऑफिसर राघवन पड़ता है। आगे कहानी में आने वाले मोड़ के लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए। 

    ये भी पढ़ें- Chhaava पर मंडराते संकट के बीच Laxman Utekar का बड़ा फैसला, रिलीज से पहले डिलीट हुआ डांस सीन