विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्राइम थ्रिलर कहानियों में है दिलचस्पी, ओटीटी पर भूलकर भी मिस न करें ये टॉप वेब सीरीज, सीन देखकर दहल जाएगा दिल

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Tue, 25 Mar 2025 07:30 AM (IST)

समाज में कुछ ऐसे अपराध होते हैं जिनके बारे में जानने के बाद वो लंबे समय तक दिल और दिमाग ...और पढ़ें

क्राइम थ्रिलर देखने हैं शौकीन (Photo Credit- Instagram)
क्राइम थ्रिलर देखने हैं शौकीन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. ये क्राइम थ्रिलर न करें मिस
  2. सीन्स देख कांप जाएगी रूह
  3. वीकेंड के लिए बना लें प्लान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों क्राइम थ्रिलर सीरीज और फिल्मों का क्रेज दर्शकों के बीच काफी बढ़ गया है। फल्मों और सीरीज की दुनिया में एक से बढ़कर शोज तैयार किए जा रहे हैं। इन शोज की चर्चा देश से लेकर विदेश में हो रही है। अगर आप भी क्राइम थ्रिलर फिल्मों और सीरीज देखना पसंद करते हैं मगर सही शो का चयन नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपका काम कर दे रहे हैं। 

हम आपके लिए क्राइम थ्रिलर शोज की एक लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें साउथ एक्टर विजय सेतुपति के एक शो का नाम भी शामिल है। इन कहानियों को देखकर एक मिनट के लिए आप भी सोच में पड़ जाएंगे। 

क्रिमिनल जस्टिस

इस लिस्ट में पहला नाम क्रिमिनल जस्टिस का है। पंकज त्रिपाठी, विक्रांत मैसी, कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकारों से सजे इस शो को आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। बता दें कि क्रिमिनल जस्टिस वेब सीरीज ब्रिटिश शो पर आधारित है। शो में एक इंसान के कानूनी संघर्ष को दिखाया जाता है जो एक कत्ल के इल्जाम में बुरी तरह से फंस जाता है। शो को आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

दिल्ली क्राइम

2 सीजन के बाद 'दिल्ली क्राइम' का अब तीसरा सीजन भी चर्चा में है। ये निर्भया रेप केस पर आधारित है। इसमें दिल्ली पुलिस की कहानी को दिखाया गया है। इस सीरीज में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन जैसे सितारे हैं। आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द फैमिली मैन

'द फैमिली मैन' के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सुपरहिट रहे। इस सीरीज के पहले सीजन में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि नजर आए जबकि दूसरे सीजन में सामंथा रुथ प्रभु भी नजर आई। ये एक मिडिल क्लास शख्स की कहानी है जो पुलिस ऑफिसर है और अपने परिवार-काम के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करता है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हॉरर फिल्म बनाने की थी प्लानिंग, बाद में बन गई ऐसी सीरीज जिसे अकेले देखने में छूट जाएंगे पसीने, OTT पर देखें यहां

फ्रेडी

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म 'फ्रेडी' 2022 में रिलीज हुई थी। सस्पेंस और थ्रिलर पर बेस्ड इस कहानी को देख आप भी हैरान हो जाएंगे। 'फ्रेडी' में कार्तिक के साथ अलाया फर्नीचरवाला बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई दी थीं। इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

महाराजा

विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की फिल्म 'महाराजा' एक एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म है, जिसने देश-विदेश के बॉक्स बॉक्स पर जबरदस्त कमाई की है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Suspense Thriller Movies: साउथ की 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में, अपराध और दहशत इन कहानियों को देख दहल जाएगा दिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।