यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहले मिनट मे ही चार कत्ल और सवालों का सैलाब में फंसा एक मासूम बच्चा, थ्रिलर सीरीज में हर मोड़ है जानलेवा
OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज की भरमार है खासकर मर्डर मिस्ट्री और साइकोलॉजिकल ड्रामा की मांग तेजी से बढ़ी है। वीकेंड पर क्या देखें यह ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Thriller Series: पिछले कुछ सालों में क्राइम और साइकोलॉजिकल थ्रिलर की दुनिया में जबरदस्त उछाल देखा गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार ऐसी वेब सीरीज़ और फिल्में आ रही हैं, जो दर्शकों की धड़कनें बढ़ा देती हैं। असुर, दूत, अनदेखी और अरण्यक जैसी सीरीज ने दर्शकों को थ्रिल और रहस्य की एक नई परिभाषा दी। वहीं मिर्जापुर, सेक्रेड गेम्स और पाताल लोक जैसे शोज ने थ्रिलर जॉनर को मेनस्ट्रीम बना दिया। अब इसी कड़ी में एक और दमदार थ्रिलर वेब सीरीज ने एंट्री ली है – ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स।
6 एपिसोड में भरपूर सस्पेंस और मिस्ट्री
इस सीरीज की कहानी एक 22 साल के गरीब लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर चार खौफनाक मर्डर का आरोप है। हैरानी की बात ये है कि वो लड़की, जिससे वह प्यार करता है, उसका भी कत्ल उसी पर आरोपित है। मर्डर के बाद वह दो साल तक फरार रहता है और फिर अचानक पुलिस के हत्थे चढ़ता है।
.jpg)
Photo Credit- X
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लंदन का एक स्वतंत्र पत्रकार डेनियल ग्रे इस केस की पड़ताल शुरू करता है। जैसे-जैसे वह जांच आगे बढ़ाता है, सामने आने लगते हैं कई गहरे राज। आरोपी लड़का दावा करता है कि वह सिर्फ इन मर्डर्स का गवाह था, पर हत्यारा नहीं।
ये भी पढ़ें- कमरा नं 333 और आत्मा की चंगुल में फसीं लड़कियां, OTT पर ट्रेंड कर रही दिल दहला देने वाली सीरीज
डार्क सीन और चौंकाने वाला क्लाइमैक्स
सीरीज की शुरुआत पहले ही मिनट में एक मर्डर सीन से होती है, जो दर्शकों को तुरंत कहानी में खींच लेती है। इंटेरोगेशन के सीन इतने असली लगते हैं कि लगेगा जैसे आप किसी रियल डॉक्यूमेंट्री को देख रहे हों। हर एपिसोड में सस्पेंस बना रहता है, और आखिरी एपिसोड तक पहुंचते-पहुंचते कहानी कई भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक परतें खोल देती है।
खबरें और भी
.jpg)
Photo Credit- X
IMDb ने दी शानदार रेटिंग
ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स को पुष्कर सुनील महाबल ने डायरेक्ट किया है और इसमें मयूर मोरे, देवेन भोजानी, तिग्मांशु धुलिया, कमलेश सावंत और पलक जैस्वाल जैसे टैलेंटेड कलाकार हैं। कोटा फैक्ट्री फेम मयूर मोरे का परफॉर्मेंस काफी दमदार है, वहीं देवेन भोजानी पहली बार इतने गंभीर किरदार में नजर आए हैं और प्रभावित करते हैं।
सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज की IMDb रेटिंग 8.3 है, और इसका क्लाइमैक्स आपको पूरी तरह झकझोर कर रख देगा। अगर आप थ्रिलर पसंद करते हैं, तो ये सीरीज मिस न करें।
ये भी पढ़ें- Thalaivan Thalaivii में नजर आएंगे विजय सेतुपति, सिल्वर स्क्रीन पर बढ़ेगा इमोशन का तड़का