Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Web Series New Seasons: द फैमिली मैन 3 से मिर्जापुर 3... इन सीरीज के अगले सीजन देखने को बेचैन हैं फैंस, जानिए हर एक का अपडेट

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Tue, 05 Jul 2022 04:09 PM (IST)

    ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। फिल्मों की तरह ही अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सीरिज के सीक्वल्स रिलीज हो रहे हैं। मिर् ...और पढ़ें

    web series new seasons the family man 3 to mirzapur web series new seasons. Photo Credit- Instagram
    web series new seasons the family man 3 to mirzapur web series new seasons. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Web Series New Seasons: वेब सीरीज ने आज के समय में ऑडियंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।आज के समय में एक से बढ़कर एक वेब सीरीज मेकर्स बना रहे हैं और छोटे डायरेक्टर से लेकर बड़े-बड़े डायरेक्टर्स तक हर कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गया है। बड़े बजट की फिल्मों के साथ-साथ मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरिज से अपनी ऑडियंस को कुछ नया मनोरंजन देने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन फिल्मों की तरह ही एक चलन अब वेब सीरिज में भी चला है और वह है सीक्वल का । नेटफ्लिक्स से लेकर अमेजन प्राइम तक कई वेब सीरिज ऐसी आईं जिनका पहला और दूसरा सीजन देखकर भी दर्शकों का मन नहीं भरा और जब जल्द ही ये वेब सीरीज के किरदार अपने 2022 में अपने उसी दमदार किरदार के साथ नए सीजंस लेकर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन सी वेब सीरिज हैं इस लिस्ट में।

    द फैमिली मैन 3

    अमेजन प्राइम पर पर एक बार फिर से मनोज बाजपेयी, शारिब हाशमी लेकर लौट रहे हैं। मनोज बाजपेयी की इस वेब सीरिज को लोगों का खूब प्यार मिला और साथ ही राज एंड डीके द्वारा बनाई गई सीरिज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रिकॉर्ड तोड़े। मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन में परिवार और अपनी जॉब के बीच जूझते नजर आते हैं। सीरिज में मनोज बाजपेयी श्रीकांत शिखरे के किरदार में नजर आएंगे। सीरिज की कहानी जहां से खत्म हुई थी वहीं से शुरू होगी। ये सीरिज इस साल के अंत तक दर्शकों के सामने आएगी। राज निदिमोरू, कृष्णा डीके, सुमन कुमार ने मिलकर इस बेहतरीन वेब सीरीज की कहानी लिखी है और निर्देशन किया है। सीरिज में ज्यादातर पुराने किरदार होंगे, मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी, इसके अलावा श्रेया धनवंतरी नए किरदार के रूप में दिखेंगे।

    आश्रम 4

    बाबा निराला का बदनाम आश्रम एक बार फिर खुलेगा, क्योंकि बॉबी देओल और ईशा गुप्ता स्टारर इस वेब सीरिज के तीन सफल पार्ट के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस सीरिज का चौथा सीजन लाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस सीरिज के सभी सीजंस को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था और यही देखते हुए मेकर्स जल्द ही इस सीरिज के चौथे सीजन के साथ लौटेंगे, जिसकी जानकारी खुद मेकर्स ने छोटे से टीजर के साथ दी थी।

    मसाबा-मसाबा 2

    फैशन डिजाइनर मसाबा के शो के पहले सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का खूब प्यार मिला, जिसके बाद लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ इस सीरीज के दूसरे सीजन को देखने का इंतजार कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज का दूसरा सीजन 29 जुलाई 2022 को आएगा, जिसकी कुछ झलकियां फैंस के सामने आ चुकी हैं।

    खबरें और भी

    असुर 2

    बरुण सोबती और अरशद वारसी स्टारर 'असुर' का पहला सीजन ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज किया गया था। इस सीरिज को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरिज की पहले सीजन में दिखाया गया था कि एक हर किसी को अजीबों गरीब तरह से मारता था। क्राइम थ्रिलर इस सीरिज में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं, जोकि शैतान बने हैं और अब इसी कहानी को आगे बढाते हुए मेकर्स जल्द ही सीरिज का दूसरा सीजन लेकर आएंगे जो 2022 में ही रिलीज होगा।

    स्कैम 2003

    स्कैम 1992 की सफलता के बाद अब हंसल मेहता जल्द ही एक और स्कैम का खुलासा करने वाले हैं। जिसमें थिएटर कलाकार गगन देव रियार अब्दुल करीम तेलगी की भूमिका में दिखाई देंगे। इस सीरिज का मोशन पोस्टर पहले ही लोगों के सामने आ चुका है।स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी’ अब्दुल करीम तेलगी के जीवन पर बन रही है. अब्दुल करीम तेलगी स्टैंप पेपर घोटाले का मास्टर माइंड था. कई राज्यों में हुए इस घोटाले ने लोगों को हैरान कर दिया था। अब्दुल करीम तेलगी ने 20 हजार करोड़ का चूना देश को लगाया था। यह सीरिज 2022 में रिलीज होगी।

    मिर्जापुर 3

    गुड्डू भैया, कालीन भैया का दमदार अंदाज और डायलॉग्स अब भी ऑडियंस के दिमाग में घूम रहे हैं और अब ऑडियंस की ख्वाहिश को पूरा करते हुए मेकर्स दो सफल सीजन के बाद मिर्जापुर 3 का नया सीजन अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। फैंस एक बार फिर से कॉमेडी और क्राइम के मेलजोल में बनी इस सीरिज को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अली फजल, पंकज त्रिपाठी और श्वेता त्रिपाठी स्टारर ये सीरिज भी जल्द ही तीसरे सीजन के साथ आएगी, हालांकि अब तक 'मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

    दिल्ली क्राइम 2

    दिल्ली क्राइम एक ऐसी सीरिज है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस सीरीज में शैफाली शाह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आई थीं। जब पहले सीजन खत्म हुआ था तो ऑडियंस ने इसके दूसरे सीजन की डीमांड की थी, जिसके बाद मेकर्स भी दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजंस के साथ बिलकुल तैयार हैं, हालांकि अब तक 'दिल्ली क्राइम' नेटफ्लिक्स पर कब रिलीज होगी इसकी घोषणा नहीं की गई है।

    स्पेशल ऑप्स 

    के के मेनन, अफताब शिवदसानी और विनय पाठक स्टारर एक्शन थ्रिलर टेलीविजन सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' को लोगों ने खूब प्यार दिया था। इसके बाद मेकर्स अपना स्पेशल ऑप्स 1.5 लेकर आए जिसने ऑडियंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया। नीरज पांडे की स्पेशल ऑप्स का अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और खबर है कि इस लोकप्रिय सीरीज का दूसरा सीजन साल 2022 में ही रिलीज होगा।

    आर्या 3 

    सुष्मिता सेन भले ही बिग स्क्रीन पर नजर ना आ रही हों, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सुष्मिता छाई हुईं हैं। कई सालों के बाद एक्ट्रेस को उनके फैंस ने वेब सीरीज 'आर्या 3' में एक बिलकुल ही नए किरदार में देखा और जमकर मिस यूनिवर्स पर प्यार लुटाया। दो सफल सीजन के बाद अब मेकर्स 'आर्या 3' के साथ एक बार फिर से हॉट स्टार पर लौटने और दर्शकों को चौंकाने की तैयारी कर रहे हैं।