Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Web Series on Hotstar: 21 नवंबर से हॉटस्टार पर मनोरंजन का डबल डोज, पढ़ें कब देख सकेंगे अपने पसंदीदा शो

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:04 AM (IST)

    Web Series from 21st November ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब शो रिलीज हो रहे हैं। आने वाले वीक में भी कई मजेदार कहानियों को ओटीटी के हॉटस ...और पढ़ें

    Web series releasing on hotstar from 21st November
    Web series releasing on hotstar from 21st November

    नई दिल्ली, जेएनएन। एंटरटेनमेंट की दुनिया में बीते कुछ वर्षों में थिएटर से ज्यादा डिजिटल कंटेंट की डिमांड बढ़ गई है। लोगों का रुख किसी भी कहानी को बड़े पर्दे पर देखने से ज्यादा एक सॉलिड कंटेंट को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने का ज्यादा हो गया है। नवंबर की शुरुआत में कई फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई हैं। दर्शकों को यह जो पसंद भी आ रहा है। अब आने वाले वीक में ओटीटी स्पेस प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर भी कई सारे शो आने वाले हैं।

    शक: सीजन 1

    यह सीरीज बास्केटबॉल प्लेयर शैकील ओ'नील की लाइफ पर आधारित डॉक्यूमेंट्री है। इसमें इस बास्केटबॉल प्लेयर की जर्नी को दिखाया जाएगा कि कैसे उन्हें इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

    विलो

    यह अमेरिकन फैंटेसी एडवेंचर टेलिविजन सीरीज है, जिसमें विलो अफगूड मिसफिट नाम के एक समूह को अज्ञात खतरनाक बचाव मिशन पर ले जाता है। यशो 30 सितंबर को हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। इंग्लिश के साथ ही हिंदी में भी इसका कंटेंट अवेलेबल होगा।

    द गार्जियंस ऑफ गैलेक्सी हॉलिडे स्पेशल

    मार्वेल स्टूडियोज एक बार फिर दिलचस्प कहानी लेकर हाजिर है। पीटर, कीमती गोले के साथ गृह मोरग से सुरक्षित निकल आता है, जिसे रोनन अक्यूजर प्राप्त करना चाहता है। इसलिए रोनन को रोकने के लिए अनिच्छुक योद्धाओं के साथ एक समूह बनाता है। यशो 25 नवंबर को हॉटस्टार पर शुरू होगा।

    डिसएनचांटेड

    24 नवंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हो रही इस फिल्म का ट्रेलर बड़ा मजेदार है। इसमें दिखाया गया है कि गिजेला (एमी एडम्स) और रॉबर्ट (डेम्प्सी) की शादी को 10 साल हो चुके हैं। गिजेला का शहर से मोहभंग हो चुका है इसलिए वह अपने परिवार को मोनरोविल ले जाती है। फिल्म का निर्देशन एडम शेकमैन ने किया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Top 10 Highest Openings of 2022: इस साल की हाईएस्ट ओपनिंग रहीं यह 10 फिल्में, पहले ही दिन गाड़े झंडे

    यह भी पढ़ें: 'लोग बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहे हैं, मैं भी देखता हूं'- चेतन भगत ने युवाओं को दी नसीहत