Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Emmy Awards 2024 Winner Shows: इन छह शोज ने जीते 41 एमी अवॉर्ड्स, OTT पर कहां देख सकते हैं सीरीज?

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 01:31 PM (IST)

    Emmy Awards 2024 Winner Shows प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स अमेरिकी टीवी शोज को दिये जाते हैं मगर ये शोज दुनियाभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद हैं। भा ...और पढ़ें

    75th Primetime Emmy Awards winner shows on OTT. Photo- Instagram
    75th Primetime Emmy Awards winner shows on OTT. Photo- Instagram

    HighLights

    1. 75th एमी अवॉर्ड्स की घोषणा मंगलवार सुबह हुई
    2. द बेयर ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किये
    3. वेडनेसडे ने भी अवॉर्ड्स की झड़ी लगा दी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार सुबह 75वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा की गई। ये पुरस्कार अमेरिकी टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले शोज और फिल्मों के लिए दिये जाते हैं, मगर अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के चलते इन शोज को पूरी दुनिया में देखा जा रहा है।

    देश में भी कई शोज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं। आपको बताते हैं कि इस बार प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स में किस शो ने कितने अवॉर्ड्स जीते और उन्हें कहां देख सकते हैं। 

    द बेयर (The Bear)

    इस शो ने सबसे ज्यादा 10 अवॉर्ड्स अपने नाम किये। यह कॉमेडी-ड्रामा शो है, जिसे क्रिस्टोफर स्टोरर ने निर्देशित किया है। शो में जेरेमी एलन व्हाइट ने लीड रोल निभाया है। जेरेमी आउटस्टैंडिंग एक्टर इन कॉमेडी सीरीज कैटेगरी में विनर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं Golden Globe Awards 2024 विजेता फिल्में और वेब सीरीज, पढ़िए- कहां देख सकते हैं?

    शो में जेरेमी ने शेफ की भूमिका निभाई है, जो शिकागो में अपनी इटैलियन बीफ की दुकान सम्भालता है। इसके लिए उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस शो के दो सीजन आ चुके हैं।

    OTT Platform: द बेयर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा सकता है।

    बीफ (Beef)

    द बीफ ने आउटस्टैंडिंग लिमिटेड एंथोलॉजी कैटेगरी समेत कुल आठ एमी अवॉर्ड्स जीते। ये मूल रूप से ब्लैक कॉमेडी शो है। इसका निर्देशन कोरियन डायरेक्टर ली सुंग जिन ने किया है। इस शो में द वॉकिंग डेड फेम स्टीवन यून और एली वॉन्ग ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। स्टीवन आउटस्टैंडिंग एक्टर कैटेगरी में विनर रहे। 

    OTT Platform: इस शो नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। 

    द लास्ट ऑफ अस (The Last Of Us)

    यह बहुचर्चित शो एमी अवॉर्ड्स में भी अपना दमखम दिखाने में कामयाब रहा। शो ने 8 एमी अवॉर्ड्स पर कब्जा किया। यह पोस्ट एपोकैलिप्टिक ड्रामा है, जिसे क्रेग मैजिन और नील ड्रकमैन ने क्रिएट किया है। शो में पेड्रो पास्कल और बेला रामसी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। 

    खबरें और भी

    OTT Platform: यह शो जिओ सिनेमा पर मौजूद है।

    सक्सेशन (Succession)

    दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय सैटायरिकल कॉमेडी शो सक्सेशन के 4 सीजन आ चुके हैं। शो ने 6 अवॉर्ड जीते हैं। जेसी आर्मस्ट्रॉन्ग क्रिएटेड शो में हियाम अब्बास, निकोलस ब्रॉन, ब्रायन कॉक्स, पीटर फ्रीडमैन, नैटली गोल्ड ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। 

    OTT Platform: यह शो जिओ सिनेमा पर मौजूद है।

    द व्हाइट लोटस (The White Lotus)

    इस शो नो 5 कैटेगरीज में पुरस्कार जीते हैं। यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जिसके माइक व्हाइट ने डायरक्ट किया है। इसके दो सीजन आ चुके हैं। मुरे बार्टलेट, कॉनी ब्रिटन, जेनिफर कूलिज शो में प्रमुख किरदारों में हैं। 

    OTT Platform: यह शो जिओ सिनेमा पर है। 

    वेडनेसडे (Wednesday)

    वेडनेसडे ने 4 एमी अवॉर्ड्स अपने नाम किये। यह कॉमेडी हॉरर शो है, जिसे अल्फ्रेड गूग और माइल्स मिलर ने क्रिएट किया है। वेडनेसडे काफी लोकप्रिय रहा है। इस शो का दूसरा सीजन आने वाला है। वेडनेसडे में जेना ओरटेगा ने लीड रोल निभाया है। 

    OTT Platform: यह शो नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Salaar OTT Release Confirm- ओटीटी पर भी देख सकेंगे 'सालार', इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी प्रभास की फिल्म