यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mumbai Police On OTT: Deva से पहले देख लें इसका ओरिजिनल वर्जन, दिमाग घुमा देगी फिल्म की कहानी
शाहिद कपूर इस वक्त देवा को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म थिएटर में अपना जादू चला रही है। इस बीच पृथ्वीराज सुकुमारन की मुंबई पुलिस की ओटीटी रिली ...और पढ़ें

HighLights
- थिएटर में रिलीज हुई शाहिद कपूर की देवा
- मुंबई पुलिस की हिंदी रीमेक है एक्टर की फिल्म
- ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही मलयालम मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mumbai Police OTT Release: रोशन एन्ड्रूज के द्वारा निर्देशित 'मुंबई पुलिस' की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। ये एक मलयालम फिल्म है जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस वक्त इसके चर्चा में आने की वजह शाहिद कपूर की देवा है।
दरअसल देवा इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है। मूवी के ओरिजिनल वर्जन में पृथ्वीराज सुकुमारन ने काम किया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म को मेकर्स ने ओटीटी पर स्ट्रीम करने का फैसला किया है।
कहां स्ट्रीम होगी मलयालम फिल्म?
6 करोड़ के बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था ,क्योंकि यह एक अंडररेटेड फिल्म की कैटेगरी में आती है इसलिए लोग इसके बारे में कम ही जानते हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित, मुंबई पुलिस को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी को बॉबी और संजय ने लिखा था।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
पृथ्वीराज सुकुमारन की मुंबई पुलिस एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है जो कोच्चि सिटी के एसीपी एंटनी मोसेस की कहानी बताती है। उसे अपने बर्ताव के लिए रास्कल मोसेस नाम दे दिया जाता है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है जब एक सड़क दुर्घटना के बाद मूसा की याददाश्त अचानक से चली जाती है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- किन 3 एक्टर्स के रिजेक्ट करने के बाद Jackie Shroff बने 'चुन्नी बाबू'? सैफ अली खान भी हैं लिस्ट में शामिल
मुंबई पुलिस की कास्ट?
जहां तक मुंबई पुलिस के कलाकारों की बात है, तो फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा मूवी में जयसूर्या और रहमान भी हैं। वहीं कुंजन, अपर्णा नायर, दीपा विजयन, हिमा डेविस, कैप्टन राजू, हरीश उथमन जैसे कई कलाकारों ने फिल्म को सफल बनाने में मेहनत की है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
देवा के पहले दिन के आंकड़े?
इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 72 हजार 660 टिकट सोल्ड करके तकरीबन 1.67 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया था। अब शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर 'देवा' का पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गई है। सैकनलिक.कॉम के अर्ली आकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन पर महज 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि इन आंकड़ों में वीकेंड को देखते हुए काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।