Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    480 करोड़ में बना एक एपिसोड, ये है दुनिया की सबसे महंगी Web Series, OTT पर आते ही मचाई थी सनसनी

    Updated: Fri, 09 May 2025 04:21 PM (IST)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्में और वेब सीरीज बनीं जिन पर मेकर्स ने बेधड़क होकर पैसा लगाया। दुनिया की सबसे महंगी फिल्म स्टार वार्स द फोर्स अवेकंस ...और पढ़ें

    दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स
    दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. दुनिया की सबसे महंगी वेब सीरीज है ये
    2. 8300 में बनी थी 8 एपिसोड वाली सीरीज
    3. एक एपिसोड को बनाने में लगे थे 480 करोड़

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Most Expensive Web Series: एक फिल्म या वेब सीरीज को बनाने में करोड़ों रुपये लग जाते हैं। शूटिंग, सेलेब्स की कास्टिंग और प्रमोशन समेत कई खर्चें हैं जो मेकर्स को उठाने पड़ते हैं और इसमें करोड़ों रुपये लग जाते हैं। मगर क्या आपको दुनिया की सबसे महंगी सीरीज के बारे में पता है?

    2015 में रिलीज हुई फिल्म स्टार वार्स: द फोर्स अवेकंस (Star Wars: The Force Awakens) दुनिया की सबसे महंगी फिल्म बताया जाता है। यूं तो अभी तक किसी भी फिल्म का बजट इसका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है, लेकिन एक वेब सीरीज है जो दुनिया की सबसे महंगी सीरीज में गिनी जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक एपिसोड को बनाने में 480 करोड़ रुपये लगाए गए थे।

    8 एपिसोड बनाने में छूटे मेकर्स के पसीने

    यह वेब सीरीज कोई और नहीं बल्कि 2024 में रिलीज हुई सबसे चर्चित वेब सीरीज द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर (The Lord of the Rings: The Rings of Power) है। इसका पहला सीजन 2022 में आया था और दूसरा सीजन 2024 में आया था। डेडलाइन के मुताबिक, इस 8 एपिसोड वाली सीरीज को बनाने में मेकर्स को 1 बिलियन डॉलर रुपये लगाने पड़े थे जो भारतीय करंसी में 8300 करोड़ रुपये है।

    यह भी पढ़ें- 10 घंटे, एक लड़की और चलती बस... OTT पर आई दिमाग घुमाने वाली थ्रिलर फिल्म, 1 घंटे 58 मिनट का एक-एक सीन जबरदस्त

    Photo Credit - IMDb

    इतने करोड़ में बना एक-एक एपिसोड

    8300 करोड़ रुपये के बजट में सब कुछ शामिल था। VFX, मेकअप से लेकर राइट्स परचेज और प्रमोशन समेत सब कुछ मिलाकर मेकर्स ने इतने पैसे खर्च किए थे। कोलाइडर के मुताबिक, सिर्फ प्रोडक्शन में 465 मिलियन डॉलर यानी 3800 करोड़ रुपये लगे थे। ऐसे में एक-एक एपिसोड को बनाने में 480 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इसी लिहाज से यह वेब सीरीज दुनिया की सबसे महंगी सीरीज है।

    खबरें और भी

    Photo Credit - IMDb

    ओटीटी पर कहां मौजूद दुनिया की सबसे महंगी सीरीज

    अगर आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर मौजूद है। सीरीज की कहानी द लॉर्ड ऑफ रिंग्स नोवेल से ली गई है। इसमें मध्य-पृथ्वी के दूसरे युग की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया गया है। बात करें कास्टिंग की तो सीरीज में मॉर्फिड क्लार्क, रॉबर्ट एरामायो, सोफिया नोमवेटे, मार्केला कावेनाघ, चार्ली विकर्स जैसे कलाकार थे।

    यह भी पढ़ें- Tourist Family OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर एंट्री मारेगी हाई रेटेड मूवी फैमिली टूरिस्ट, कब और कहां देखें?