विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ककुड़ा' में Sonakshi Sinha को देख जहीर इकबाल ने कह दी ऐसी बात, बोले- 'मेरी बीवी को डराना मुश्किल...'

Published: Wed, 03 Jul 2024 05:49 PM (GMT+05:30)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। एक्ट्रेस की शादी ...और पढ़ें

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. शादी के बाद सोनाक्षी की पहली फिल्म होगी 'ककुड़ा'
  2. ककुड़ा का ट्रेलर देख जहीर ने किया कमेंट
  3. सोनाक्षी सिन्हा ने किया जहीर के कमेंट पर रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल से शादी को लेकर चर्चा में हैं। मगर एक्ट्रेस के सुर्खियों में बने रहने की यही एक वजह नहीं है। सोनाक्षी अपनी मच अवेटेड फिल्म 'ककुड़ा' को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ उनकी तिकड़ी देखने को मिली। शादी के बाद बीवी की पहली फिल्म का ट्रेलर देख जहीर इकबाल ने रिएक्ट किया है। 

शादी के बाद सोनाक्षी की पहली फिल्म होगी 'ककुड़ा'

मंगलवार को 'ककुड़ा' का दमदार ट्रेलर जारी किया गया, जिस पर फैंस ने काफी प्यार लुटाया। साकिब सलीम और रितेश देशमुख के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की कॉमेडी को देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि मूवी इसी महीने रिलीज हो रही है। इस बीच दमदार ट्रेलर देखने के बाद जहीर इकबाल ने अपनी पत्नी के लिए मजाकिया लहजे में कमेंट किया है, जिसे पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट सकती है। 

यह भी पढ़ें: अगर किसी को कुएं में कूदना है, तो वो कूदेगा'...जब जहीर के साथ सोनाक्षी के रिलेशन पर लव सिन्हा ने कही थी बड़ी बात

बीवी को लेकर बोले जहीर इकबाल

'ककुड़ा' हॉरर-कॉमेडी मूवी है। इसकी कहानी एक ऐसे भूत को लेकर है, जो सिर्फ मर्दों को टारगेट करता है। जहीर इकबाल ने फिल्म का ट्रेलर देख डॉन स्टाइल में सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरी बीवी को डराना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।' इस कमेंट पर सोनाक्षी सिन्हा भी रिएक्ट करने से पीछे नहीं रहीं। सोनाक्षी ने जहीर की स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर कर हार्ट वाली इमोजी बनाई है।

इस दिन रिलीज हो रही 'ककुड़ा'

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी ककुड़ा फिल्म जी5 पर 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी अजीबोगरीब मान्यता पर है, जिससे रटौदी का राज और ककुड़ा का श्राप जुड़ा है। 

यह भी पढ़ें: Kakuda Trailer: मंगलवार को दरवाजा बंद किया तो... 'ककुड़ा' के श्राप से मुक्ति दिलाएंगी सोनाक्षी सिन्हा?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।