Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, 70% कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, इस तारीख तक आ सकते हैं नतीजे

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 08:11 PM (IST)

    मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है। मूल्यांकन इसी गति से जारी रहा, तो परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह तक तैयार होकर ...और पढ़ें

    10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों को नतीजों का इंतजार (प्रतीकात्मक चित्र)

    10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों को नतीजों का इंतजार (प्रतीकात्मक चित्र)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित होने की संभावना है। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल (माशिमं) द्वारा उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

    23 मार्च से चौथा चरण

    माशिमं के अधिकारियों के अनुसार 23 मार्च से मूल्यांकन का चौथा और अंतिम चरण शुरू होगा। यदि इसी गति से कॉपियों की जांच जारी रही तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक परिणाम तैयार हो सकते हैं और 14 अप्रैल के आसपास नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।

    90 लाख कॉपियों की जांच

    इस वर्ष प्रदेश में करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। इन परीक्षार्थियों की लगभग 90 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है।

    इस कार्य के लिए राज्यभर में करीब 18 हजार शिक्षकों को लगाया गया है। अधिकांश जिलों में मूल्यांकन कार्य तेज गति से चल रहा है, हालांकि कुछ जिलों में अभी भी प्रक्रिया धीमी बताई जा रही है।

    कुछ जिलों में धीमी रफ्तार

    जानकारी के मुताबिक आगर मालवा और नर्मदापुरम जिलों में अब तक करीब 40 प्रतिशत उत्तरपुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो पाया है। इसके अलावा मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, भिंड और मुरैना जिलों में भी कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई है।

    माशिमं ने इन जिलों को मूल्यांकन प्रक्रिया तेज करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

    दूसरी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा समय

    अधिकारियों का कहना है कि इस बार परिणाम जल्दी जारी करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को द्वितीय परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देना है।

    यह भी पढ़ें- श्वान गुम हुआ तो PMO तक शिकायत, भोपाल में भेल कर्मचारी आठ दिन तक खोजबीन में चकरघिन्नी

    10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से प्रस्तावित है, जबकि जबकि पिछले वर्ष यह परीक्षा जुलाई में हुई थी। यदि परिणाम 14-15 अप्रैल तक घोषित हो जाते हैं तो अनुत्तीर्ण, पूरक या श्रेणी सुधार के इच्छुक विद्यार्थियों को तैयारी के लिए लगभग 20 दिन का समय मिल सकेगा।