MP Board 5th-8th Result: इंतजार खत्म... आज घोषित होगा 5वीं-8वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के 23 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बुधवार को सुबह 11:30 बजे परीक्षा परि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं सुबह 11:30 बजे से आधिकारिक पोर्टल पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
राज्य शिक्षा केंद्र जारी करेगा नतीजे
जानकारी के मुताबिक, परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केंद्र के सभाकक्ष में शुरू होगी, जिसके बाद 11:30 बजे रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक www.rskmp.in/result.aspx पर रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। इसी पोर्टल पर शिक्षक और संस्था प्रमुख स्कूलवार और विद्यार्थीवार रिजल्ट भी एक्सेस कर सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा वेब पोर्टल की लिंक भी क्यूआर कोड़ के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है।
23 लाख से ज्यादा विद्यार्थी हुए थे शामिल
गौरतलब है कि प्रदेश में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर कराई गई थी, जो 20 से 28 फरवरी के बीच संपन्न हुई थी। इनमें प्रदेश की शासकीय, अशासकीय शालाओं एवं पंजीकृत मदरसों के कक्षा 5वीं के 12 लाख 76 हज़ार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के 10 लाख 92 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रदेश में लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए।
322 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.10 लाख से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों की जांच कर अंकों की ऑनलाइन एंट्री की है।
एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर व जन्मतिथि दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।