Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board 10th Result 2026: पन्ना की बेटी प्रतिभा ने रचा इतिहास, 499 अंकों के साथ 10वीं बोर्ड में बनी प्रदेश टॉपर

    Updated: Wed, 15 Apr 2026 01:50 PM (IST)

    पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने MPBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोह ...और पढ़ें

    प्रतिभा सिंह सोलंकी।

    प्रतिभा सिंह सोलंकी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। बुंदेलखंड की धरती और हीरों की नगरी पन्ना के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब गुनौर तहसील की होनहार छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया।

    सरस्वती ज्ञान मंदिर, गुनौर की छात्रा प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक हासिल कर न सिर्फ अपने जिले का गौरव बढ़ाया, बल्कि यह भी साबित किया कि मजबूत इरादे और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम घोषित किए और प्रतिभा का नाम मेरिट सूची में सबसे ऊपर आया, पूरे गुनौर कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई।

    प्रतिभा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल पन्ना बल्कि पूरे प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रेरित किया है कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।

    मेरिट लिस्ट में कड़ा मुकाबला

    इस बार मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर 498 अंक के साथ दो विद्यार्थियों बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता ने जगह बनाई। वहीं शहडोल के योगेंद्र सिंह परमार 497 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
    मेरिट सूची में प्रतिस्पर्धा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 7 छात्रों ने 497, 12 ने 496 और 17 विद्यार्थियों ने 495 अंक हासिल किए, जबकि 342 छात्र 490 से 494 अंकों के बीच रहे।

    करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

    हाई स्कूल परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 8,97,061 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 7,87,733 नियमित और 1,09,328 प्राइवेट परीक्षार्थी थे।

    यह भी पढ़ें- MP Board 12th Result: चौकीदार के बेटे श्लोक बने MP टॉपर, किसान की बेटी प्रिंसी ने भी किया कमाल; सीहोर के दो सितारों ने रचा इतिहास

    बेटियों का रहा दबदबा

    इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का 69.31% दर्ज किया गया।

    सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन

    परीक्षा परिणामों में शासकीय स्कूलों का दबदबा भी साफ नजर आया। सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68.64% से काफी बेहतर है।

    खबरें और भी