यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fact Check: क्या बिजनेस वूमन ने निभाया था '3 इडियट्स' में राजू की मां का किरदार
आईएमडीबी वेबसाइट पर भी फिल्म के किरदारों के नामों को देखा जा सकता है। इसके अनुसार मिसेज रस्तोगी का किरदार अमरदीप झा ने निभाया था। इसमें कहीं भी किसी भ ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर '3 इडियट्स' मूवी में राजू रस्तोगी (हरमन जोशी) की मां के किरदार को लेकर पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें यूजर्स दो तस्वीरों के एक कोलाज को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि '3 इडियट्स' मूवी में शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह ने गरीब मां का रोल किया था। कोलाज में एक फोटो फिल्म के किरदार राजू रस्तोगी की गरीब मां की है, जबकि दूसरी अन्य युवती की है।
दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग विंग 'विश्वास न्यूज' ने पड़ताल में पाया, '3 इडियट्स' में राजू की मां का रोल अमरदीप झा ने निभाया था, विनीता सिंह ने नहीं।
.jpg)
अमरदीप झा फिल्म के बाद हो गई थीं काफी प्रसिद्ध
'विश्वास न्यूज' ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले कीवर्ड से मूवी में राजू की मां का किरदार निभाने वाले एक्ट्रेस के बारे में सर्च किया। एनडीटीवी में 28 मार्च 2022 को पब्लिश खबर के मुताबिक, फिल्म में राजू की मां का किरदार निभाने वाली अमरदीप झा फिल्म के बाद काफी प्रसिद्ध हो गई थीं।
आईएमडीबी वेबसाइट पर भी फिल्म के किरदारों के नामों को देखा जा सकता है। इसके अनुसार, मिसेज रस्तोगी का किरदार अमरदीप झा ने निभाया था। इसमें कहीं भी किसी भी रोल में विनीता सिंह का नाम नहीं है। मतलब राजू की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम अमरदीप झा था।
All is not well! Stop with the photoshopping, Team @trySUGAR 😣 pic.twitter.com/98smTS7teA
— Vineeta Singh (@vineetasng) March 12, 2022
'विश्वास न्यूज' ने कोलाज में दी गई पहली तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। वेबसाइट hindiexplainn पर यह फोटो बिजनेस वूमन विनीता सिंह की बताई गई। वह शुगर कॉस्मेटिक्स कंपनी की सीईओ व फाउंडर हैं। विनीता सिंह ने 12 मार्च 2022 को अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि सब ठीक नहीं है! फोटोशॉप करना बंद करो।
खबरें और भी
इस बारे में मुंबई में एंटरटेनमेंट के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर का कहना है, ''3 इडियट्स' में अमरदीप झा ने राजू की मां का रोल निभाया था।'
पूरी पड़ताल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Fact Check: ‘3 इडियट्स’ में अमरदीप झा ने निभाया था राजू की मां का किरदार, विनीता सिंह ने नहीं