Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fact Check : ट्रेन से दिल्‍ली जाते शाहरुख खान की पुरानी तस्‍वीर अब झूठे दावे के साथ वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
    Updated: Mon, 06 Feb 2023 04:46 PM (IST)

    Fact Checkशाहरुख खान की पठान फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही धूम मचा रही हो लेकिन उसे लेकर फर्जी पोस्‍ट और दुष्‍प्रचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहा है ...और पढ़ें

    ट्रेन से दिल्‍ली जाते शाहरुख खान की पुरानी तस्‍वीर अब झूठे दावे के साथ वायरल
    ट्रेन से दिल्‍ली जाते शाहरुख खान की पुरानी तस्‍वीर अब झूठे दावे के साथ वायरल

    नई दिल्‍ली, विश्‍वास न्‍यूज। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'पठान' फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचा रहा है। वहीं, दूसरी ओर उनके विरोधी सोशल मीडिया पर फर्जी दावे कर रहे हैं। अब एक तस्‍वीर को वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि पठान फिल्‍म फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ट्रेन से अपने घर गए। इस तस्‍वीर में उन्‍हें ट्रेन में बैठे हुए देखा जा सकता है।

    दैनिक जागरण की फैक्‍ट चेकिंग विंग विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल पोस्‍ट की जांच की। पता चला कि जिस तस्‍वीर को वायरल किया जा रहा है, वह शाहरुख खान की 'रईस' फिल्‍म के प्रमोशन के वक्‍त की है। उस वक्‍त शाहरुख खान ट्रेन से मुंबई से दिल्‍ली गए थे।

    विश्‍वास न्‍यूज ने शाहरुख खान की ट्रेन वाली तस्‍वीर की सच्‍चाई जानने के लिए सबसे पहले इसे गूगल लेंस की मदद से सर्च करना शुरू किया। असली तस्‍वीर हमें इंडियन एक्‍सप्रेस की वेबसाइट पर मौजूद एक खबर में मिली। 24 जनवरी 2017 को पब्लिश इस खबर में शाहरुख खान की उसी तस्‍वीर का इस्‍तेमाल किया गया, जिसे अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। पड़ताल के दौरान शाहरुख खान के ट्विटर हैंडल पर हमें एक वीडियो भी मिला। इसे 23 जनवरी 2017 को पोस्‍ट किया गया था। 'रईस' के प्रमोशन के वक्‍त के इस वीडियो में शाहरुख खान को ट्रेन में देखा जा सकता है।

    विश्‍वास न्‍यूज ने जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई में बॉलीवुड को कवर करने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्‍ट को शेयर किया। उन्‍होंने पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल इमेज का 'पठान' से कोई ताल्लुकात नहीं है। यह तस्‍वीर 'रईस' के प्रमोशन के वक्‍त की है। उस वक्‍त शाहरुख खान ट्रेन से मुंबई से दिल्‍ली गए थे।

    खबरें और भी

    पूरी पड़ताल को विस्‍तार से यहां पढ़ें।