Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fact Check Story : मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया KBC का एडिटेड वीडियो

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:55 PM (IST)

    Fact Check Story । सोशलमीडिया पर कौन बनेगा करोड़पति शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंटेस्टेंट से सवाल पूछा जाता है- इनमें से किस मुख्‍यमंत्री ...और पढ़ें

    MP CM शिवराज सिंह चौहान की छवि को खराब करने के लिए वायरल किया जा रहा केबीसी का एडिटेड वीडियो
    MP CM शिवराज सिंह चौहान की छवि को खराब करने के लिए वायरल किया जा रहा केबीसी का एडिटेड वीडियो

    नई दिल्‍ली। मध्‍य प्रदेश में चुनाव की घोषणा के बीच मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए एक वीडियो वायरल किया गया। इस वीडियो में 'कौन बनेगा करोड़पति' कार्यक्रम के होस्ट अमिताभ बच्चन को कंटेस्टेंट से 20 हजार का सवाल पूछते हुए दिखाया गया है। सवाल है, ‘इनमें से किस मुख्‍यमंत्री को उनकी झूठी घोषणाओं के कारण घोषणा मशीन कहा जाता है।’ कंटेस्टेंट इसका जवाब शिवराज सिंह चौहान के रूप में ऑप्‍शन बी देता है।

    दैनिक जागरण की फैक्‍ट चेकिंग विंग 'विश्‍वास न्‍यूज' ने विस्‍तार से इस वीडियो की जांच की। यह वीडियो एडिटेड है। केबीसी के बीस हजार वाले सवाल को एडिट कर उसमें मुख्‍यमंत्री वाला सवाल जोड़ा गया है, जबकि एपिसोड में कुछ और सवाल पूछा गया था। साथ ही इसमें आवाज भी अलग से जोड़ी गई है।

    यह भी पढ़ें: Shivraj KBC Video: फेक वीडियो शेयर करके CM शिवराज की छवि खराब करने की कोशिश, केके मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज

    पड़ताल की शुरुआत यूट्यूब सर्च से की गई। कीवर्ड से सर्च करने पर केबीसी इंडिया के यूट्यूब चैनल वायरल वीडियो वाले कंटेस्टेंट का वीडियो मिला। इसे आठ महीने पहले अपलोड किया गया था। इस वीडियो में कंटेस्टेंट का नाम भूपेंद्र चौधरी बताया गया। ये मध्‍य प्रदेश के खुरई के निवासी हैं।

    वीडियो में 18:50 सेकंड के बाद से वायरल वीडियो वाले फुटेज को देखा जा सकता है, लेकिन इसमें बीस हजार वाला प्रश्‍न राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि फिल्‍म को लेकर पूछा गया था। भूपेंद्र से अमिताभ बच्चन ने पूछा था, ‘इनमें से कौन-सी फिल्‍म एक खिलाड़ी के बारे में नहीं है?’ इसके लिए उनको विकल्प दिए गए थे, A - साइना, B-पिकू, C-भाग मिल्‍खा भाग, D-शाबाश मिट्ठू ।

    खबरें और भी

    पूरी पड़ताल को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर विस्‍तार से पढ़ सकते हैं...

    Fact Check : शिवराज सिंह चौहान को लेकर केबीसी में नहीं पूछा गया वायरल सवाल, फर्जी है वीडियो