Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fact Check Story : फिल्म ‘जीरो’ के रिव्यू को ‘पठान’ से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 01 Feb 2023 09:44 AM (IST)

    Fact Check Story विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो का फिल्म ‘पठान’ से कोई संबंध नहीं है। यह वीडियो साल 2018 में आई शाहरुख की फिल् ...और पढ़ें

    फिल्म ‘जीरो’ के रिव्यू को ‘पठान’ से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल (फाइल फोटो)
    फिल्म ‘जीरो’ के रिव्यू को ‘पठान’ से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल (फाइल फोटो)

    नई दिल्‍ली (विश्‍वास न्‍यूज)। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक लम्बे समय के बाद स्क्रीन पर लौटी। इस जोड़ी ने सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा दिया। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान ने इस फिल्म के साथ चार साल बाद वापसी की है और उनकी ये वापसी सफल भी रही। 25 जनवरी को रिलीज हुई स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। लेकिन शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

    फिल्म के रिलीज होने के बाद भी लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं। इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर 15 सेकेंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिनेमा हॉल से बहार आते हुए लोग शाहरुख खान की फिल्म को बकवास बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है, ‘पठान’ फिल्म के रिव्यू का वीडियो है। इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोगों को यह फिल्म ‘पठान’ बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है, लोगों ने इस शाहरुख खान की सबसे बुरी फिल्म बताया है।

    दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ। वायरल वीडियो का फिल्म ‘पठान’ से कोई संबंध नहीं है।

    फेसबुक यूजर अमित घोष ने 26 जनवरी 2023 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा हुआ है, ‘पठान’ फिल्म का पहला रिव्यू। फिल्म ‘पठान’ शाहरुख खान की सबसे बुरी फिल्म है।

    इस दावे की पूरी सच्चाई जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पूरे फैक्ट चेक को पढ़ा जा सकता है।

    खबरें और भी