Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fact Check: सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट के नाम पर फर्जी लिंक हो रहा वायरल

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Fri, 27 Jan 2023 11:41 AM (IST)

    इंडियन ऑयल के नाम से वायरल हो रहा यह मैसेज फर्जी है। कंपनी ने इस तरह के किसी भी ऑफर या गिफ्ट का ऐलान नहीं किया है। साइबर एक्सपर्ट ने इस लिंक पर क्लिक ...और पढ़ें

    सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट के नाम पर फर्जी लिंक हो रहा वायरल
    सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट के नाम पर फर्जी लिंक हो रहा वायरल

    नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल की 65वीं वर्षगांठ पर फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट के नाम से एक लिंक शेयर किया जा रहा है। इसमें इंडियन ऑयल का लोगो लगा हुआ है और एक लिंक भी दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि इंडियन ऑयल अपनी 65वीं वर्षगांठ पर ईंधन पर विशेष सब्सिडी दे रहा है। सब्सिडी को पाने के लिए आपको पोस्ट में दिए लिंक पर जाकर कुछ सवालों के जवाब देने होंगे।

    दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि इंडियन ऑयल फ्यूल सब्सिडी गिफ्ट के नाम पर वायरल हो रहा लिंक फर्जी निकला। यह एक फिशिंग लिंक है।

    वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इस पर दिए लिंक को चेक किया। लिंक इंडियन ऑयल की वेबसाइट का नहीं है। इस लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुलता है, जिस पर लिखा हुआ है- Indian Oil 65th Anniversary Fuel Subsidy! Through the questionnaire, you will have a chance to get 6000 Rupee .” (हिंदी अनुवाद : इंडियन ऑयल की 65वीं वर्षगांठ ईंधन सब्सिडी। प्रश्नावली के माध्यम से आपके पास 6000 रुपये पाने का मौका होगा। )

    हमने इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर इस ऑफर को चेक किया। वहां हमें ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिली। हमने इंडियन आयल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को भी खंगाला। हमें 18 जनवरी 2023 को फेसबुक पेज पर वायरल दावे का खंडन करती एक पोस्ट मिली। पोस्ट को शेयर कर इंडियन आयल की तरफ से लिखा गया, ” चेतावनी: इंडियन ऑयल की ओर से होने का दावा करने वाली फर्जी प्रतियोगिताओं से सावधान रहें।

    पूरी पड़ताल यहां पढ़ें।