Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fact Check : हार्दिक पटेल के 5 साल पुराने वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 01:47 PM (IST)

    विश्वास न्यूज ने गुजरात चुनाव को लेकर वायरल हार्दिक पटेल के वायरल वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो साल 2017 का है। 5 साल पहले हुए गुजरात चुनाव म ...और पढ़ें

    हार्दिक पटेल के 5 साल पुराने वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर
    हार्दिक पटेल के 5 साल पुराने वीडियो को गुजरात चुनाव से जोड़कर गलत संदर्भ में किया जा रहा शेयर

    नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। कुछ सीटों पर मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला है तो कुछ सीटों पर सुस्त मतदान हुआ है। दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए मतदान 5 दिसंबर को होगा। जबकि मतगणना की प्रक्रिया आठ दिसंबर को होगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर हार्दिक पटेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हार्दिक पटेल गुजराती में बीजेपी को वोट ना देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को हाल-फिलहाल का बताते हुए दावा किया जा रहा है कि गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल ने बीजेपी को वोट ना देने की अपील की है।

    दैनिक जागरण की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज ने वीडियो की जांच की और पाया कि यह वीडियो साल 2017 का है। 5 साल पहले हुए गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल ने यह बयान दिया था।

    फेसबुक यूजर बेबी मफलरमैन ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “गुजरात चुनाव से पहले भाजपा में बड़ा बवाल। हार्दिक पटेल ने अपने “कुल देवता” की कसम खा कर कहा की BJP को वोट नही देना है। इन्होंने हमारे लोगो पर अत्याचार किया है। हत्याएं की है।

    विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से सर्च करना शुरू किया। इस दौरान हमें वीडियो का लंबा वर्जन 7 दिसंबर, 2017 को एक यूट्यूब चैनल पटेल ग्रुप पर अपलोड हुआ मिला। दी गई जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो गुजरात के भावनगर में हुई एक जन संकल्प सभा का है।

    इस दावे की पूरी सच्चाई जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पूरे फैक्ट चेक को पढ़ा जा सकता है।

    खबरें और भी