Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Asian Games: एशियन गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, ग्रुप 'ए' में चीन के साथ है शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 09:15 PM (GMT+05:30)

    भारत की पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट में 23 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें छह ग्रुप में बांटा ...और पढ़ें

    एशियन गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित। फाइल फोटो
    एशियन गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित। फाइल फोटो

    HighLights

    1. एशियन गेम्स के लिए भारतीय फुटबॉल टीम घोषित
    2. सुनील छेत्री सहित अनुभवी खिलाड़ी शामिल
    3. 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेली जाएगी प्रतियोगिता

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने मंगलवार, 1 अगस्त 2023 को एशियाई खेल 2023 के लिए 22 सदस्यीय भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी। पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझू में 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक एशियाई खेल आयोजित किया जाएगा। भारतीय फुटबॉल टीम में स्ट्राइकर सुनील छेत्री, गोलकीपर गुरपीत सिंह संधू और डिफेंडर संदेश झिंगन सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

    भारत की पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट में 23 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए, बी, सी, ई और एफ में प्रत्येक में चार टीमें हैं, जबकि ग्रुप डी में तीन टीमें हैं। भारतीय फुटबॉल टीम ने नई दिल्ली 1951 और जकार्ता 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। बैंकॉक 1970 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। भारत नौ साल बाद पहली बार महाद्वीपीय खेलों में फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Indian Football (@indianfootball)

    99वें स्थान पर है भारत

    भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को इस साल की शुरुआत से ही सफलता मिल रही है। हाल ही में गुरप्रीत सिंह संधू द्वारा पेनल्टी शूटआउट में गेम-चेंजिंग बचाव करके 5-4 से जीत दर्ज करने के बाद SAFF चैंपियनशिप 2023 का विजेता बना था। भारत का यह नौवां खिताब था। ताजा जारी हुई फीफा रैंकिंग में भारत 99वें स्थान पर आ गया है।

    एशियाई खेलों के लिए भारतीय फुटबॉल टीम:

    गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम।

    डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय।

    मिडफील्डर: जेकसन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह।

    फॉरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू, सुनील छेत्री।

    खबरें और भी