विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AFC U-20 Womens Asian Cup: ऑस्ट्रेलिया की चुनौती के लिए तैयार भारत, रविवार को होगा सामना

Updated: Sun, 05 Apr 2026 12:04 PM (IST)

भारत रविवार को एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के अपने दूसरे ग्रुप सी मैच में जब एक और मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप

पाथुम थानी (थाईलैंड), पीटीआई। भारत रविवार को एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के अपने दूसरे ग्रुप सी मैच में जब एक और मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो वह पिछले मैच में जापान से मिली 0-6 की हार के बावजूद पहले हाफ में दिखाए गए जबरदस्त खेल से प्रेरणा लेगा।

भारतीय महिला टीम ने गुरुवार को अपने पहले ग्रुप मैच में मजबूत जापान के विरुद्ध पहले 45 मिनट में सिर्फ एक गोल खाया था लेकिन दूसरे हाफ में पांच और गोल गंवा दिए। भारत ने जापान के विरुद्ध मैच से मिली अहम सीख और अपनी रणनीति पर भरोसा रखते हुए अपना ध्यान ऑस्ट्रेलिया की चुनौती पर लगा दिया है।

भारतीय टीम का मुख्य लक्ष्य मुकाबले में प्रतिस्पर्धी बने रहना, अपनी खेल योजना को ठीक से लागू करना और टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है। टीम के मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने मानसिक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हमारा ध्यान आगे बढ़ने पर लगा है। मैंने लड़कियों से कहा कि हमने पिछले मैच में पहले हाफ में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और एक अच्छी टीम के साथ मुकाबला करने में सफल रहे। हमें बस यही करते रहना है।

उन्होंने कहा कि हमें मजबूत मानसिकता की जरूरत है। ग्रुप में हर अंक का अपना महत्व है। तीनों ग्रुप में से शीर्ष दो टीम और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीम को पोलैंड में होने वाले 2026 फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप में जगह मिलेगी।

यह भी पढ़ें- असम के 'गोल्डन बूट' फुटबॉलर गिलबर्टसन संगमा का निधन, 71 की उम्र में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़ें- Mediterranean International Cup: भारत की मिनर्वा अकादमी ने स्पेन में रचा इतिहास, लिवरपूल को 6-0 से हराया