Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लियोन मेसी ने गोल मार दिखाई फिटनेस, अभ्यास मैच में जीता अर्जेंटीना

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:16 PM (IST)

    लियोन मेसी ने अर्जेंटीना के आखिरी अभ्यास मैच में अपने प्रदर्शन से बता दिया कि वह फीफा विश्व कप 2026 के लिए तैयार हैं। ...और पढ़ें

    लियोन मेसी

    लियोन मेसी

    HighLights

    1. अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से हराया

    2. सऊदी अरब और इराक ने खेला ड्रॉ

    3. वैलेंटिन बार्को, थिएगो अल्माडा ने गोल किए

    अबर्न (अलाबामा). एपी। लियोन मेसी ने अर्जेंटीना के आखिरी अभ्यास मैच में अपने प्रदर्शन से बता दिया कि वह फीफा विश्व कप 2026 के लिए तैयार हैं। मांसपेशियों की चोट से उबर रहे मेसी ने मंगलवार को आइसलैंड के विरुद्ध हुए इस मैच में 20 मिनट तक अपना जलवा दिखाया। साथ ही उन्होंने पेनाल्टी किक पर एक गोल भी किया। मेसी को 24 मई के दिन अपने क्लब इंटर मियामी के लिए खेलते हुए चोट लग गई थी।

    अर्जेंटीना ने इस मैच को 3-0 के स्कोर के साथ अपने नाम किया। मेसी के अलावा अर्जेंटीना के लिए वैलेंटिन बार्को, थिएगो अल्माडा ने भी गोल किए। पहले हाफ में अर्जेंटीना ने लगातार आइसलैंड की डिफेंस पर दबाव बनाया, लेकिन और गोल नहीं कर सका। हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा।

    दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के कोच ने कई बड़े बदलाव किए। एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज और लाउटारो मार्टिनेज को सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतारा गया। इन खिलाड़ियों के आने से टीम का आक्रमण और मजबूत हो गया।

    हालांकि इन बदलावों के बावजूद अर्जेंटीनी टीम अपने मौकों को भुना नहीं पाई, लेकिन टीम के लिए चंद मिनटों बाद चीजें उस समय बदल गईं जब मेसी मैदान पर उतरे। 38 साल के मेसी ने आते ही अपने खेल से प्रभाव छोड़ना शुरू किया। उन्होंने शानदार पास देकर मार्टिनेज को पेनाल्टी दिलाई। इसके बाद 72वें मिनट में मेसी ने खुद पेनाल्टी किक पर गोल किया और अर्जेंटीना की बढ़त को 2-0 कर दिया।

    खबरें और भी

    मेसी का यह अंतरराष्ट्रीय करियर का 117वां गोल था, जिसने उनकी शानदार फॉर्म को एक बार फिर साबित किया। इसके बाद 86वें मिनट में थियागो अल्माडा ने तीसरा गोल किया। यह गोल मेसी और मार्टिनेज के बेहतरीन टीमवर्क के बाद आया, जिसने आइसलैंड के डिफेंस को पूरी तरह तोड़ दिया।वहीं अन्य अभ्यास मैचों में इराक को वेनेजुएला से मात मिली जबकि सऊदी अरब ने सेनेगल के साथ ड्रॉ खेला।

    अपने आखिरी अभ्यास मैच में इराक को वेनेजुएला ने 2-0 से हराया। वेनेजुएला के लिए क्रिस्टियन कैसेरेस और जीसस रमिरेज ने गोल किए। इस मैच में इराक के फारवर्ड अली यूसुफ को लाल कार्ड भी देखना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद इराक इतिहास रचने जा रहा है। वह 40 साल बाद फीफा विश्व कप का मैच खेलेंगे।

    उन्हें नार्वे, फ्रांस और सेनेगल के साथ ग्रुप आई में रखा गया है। एक अन्य मैच में सऊदी अरब वाले 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे सेनेगल से पार नहीं पा सके। दोनों टीमों के बीच का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा।