FIFA World Cup 2026: फोलारिन बालोगन पर से हटाया गया बैन भी नहीं आया अमेरिका के काम, बेल्जियम ने किया वर्ल्ड कप से बाहर
बेल्जियम ने चार्ल्स डी केटेलाएरा के दो गोल की मदद से अमेरिका को 4-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इस हार के साथ अमेरिका ...और पढ़ें

बेल्जियम ने अमेरिका को दी मात

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चार्ल्स डी केटेलाएरा के दो गोल के दम पर बेल्जियम ने अमेरिका को मात देकर फीफा वर्ल्ड कप-2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ अमेरिका इस वर्ल्ड कप से बाहर होने वाला तीसरा और आखिरी मेजबान देश बना है। उससे पहले मेक्सिको और कनाडा भी टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
बेल्जियम के सामने अमेरिका की टीम एकदम बेदम नजर आई। उसके खेल में धार नहीं दिखी। अमेरिका की शुरुआती लाइन अप में उसके स्टार फोलारिन बालोगन थे जिनको फीफा ने रेड कार्ड देकर बैन कर दिया था, लेकिन बाद में हटा लिया। हालांकि, टूर्नामेंट में अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बेल्जियम के खिलाफ कुछ नहीं कर सका।
शुरू से हावी रही बेल्जियम की टीम
अमेरिका शुरू से ही कमजोर नजर आ रही थी और इसका बेल्जियम ने फायदा भी उठाया। नौवें मिनट में बेल्जियम ने बढ़त भी ले ली। निकोलस रास्किन ने गोल के सामने डी केटेलाएरा को पास दिया और उन्होंने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की। 31वें मिनट में अमेरिका ने बराबरी का गोल कर दिया। मलिक टिलमैन ने ये गोल फ्री किक पर किया। बेल्जियम ने बराबरी का स्कोर ज्यादा देर नहीं रहने दिया। दो मिनट बाद ही केटेलाएरा ने अमेरिका के गोलकीपर को सामने से छकाते हुए अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। पहले हाफ का अंत बेल्जियम ने 2-1 के स्कोर के साथ किया।
अमेरिका रह गया पीछे
दूसरे हाफ में तो अमेरिका की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। बेल्जियम लगातार अटैक कर रही थी। 57वें मिनट में हैंस वानाकेन ने बेल्जियम के लिए तीसरा गोल कर दिया। इस गोल ने अमेरिका को और कमजोर कर दिया था जिससे वो वापसी नहीं कर पाई। 90वें मिनट का खेल खत्म होने के बाद बेल्जियम की टीम 3-1 से आगे थी। इंजुरी टाइम में उसके स्टार रोमेलू लुकाकू ने चौथा गोल कर अपना खाता खोला और बेल्जियम ने ये मैच अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में उसका सामना अब स्पेन से होगा जिसने पुर्तगाल को मात दी है।