रोनाल्डो की चोट गंभीर, पुर्तगाल के लिए खेलना मुश्किल
पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल नासिर के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए हैं। उनकी हैमस्ट्रिंग की चोट अनुमान से अधिक गं ...और पढ़ें

रोनाल्डो की चोट गंभीर, पुर्तगाल के लिए खेलना मुश्किल
डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। पिछले सप्ताह सऊदी प्रो लीग में अल नासिर के लिए खेलते हुए चोटिल हुए पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अब राष्ट्रीय टीम के लिए विश्व कप से पहले आगामी मैत्री मुकाबलों में खेलना संदिग्ध है। अल-नासर के कोच जार्ज जीसस ने बताया है कि रोनाल्डो की हैमस्टि्रंग की चोट का जितना अनुमान लगाया जा रहा था, वह उससे अधिक गंभीर है।
41 वर्षीय रोनाल्डो अल-नासर की अल-फायहा पर 3-1 से मिली जीत के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। कोच जीसस ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि क्रिस्टियानो को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। अब जांच से यह स्पष्ट हो गया है कि हमने जितना अनुमान लगाया था उनकी चोट उससे अधिक गंभीर है। उन्हें आराम करने और उचित उपचार करने की जरूरत है। क्रिस्टियानो इलाज के लिए स्पेन जाएंगे।
उन्हें अपने निजी फिजियोथेरेपिस्ट से इलाज करवाना होगा। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। पुर्तगाल विश्व कप की अपनी तैयारी के तहत 28 मार्च को मैक्सिको के विरुद्ध मैक्सिको सिटी में और इसके बाद एक अप्रैल को अमेरिका के विरुद्ध अटलांटा में मैत्री मैच खेलेगा। उन्होंने अल नासर की तरफ से इस सत्र में 22 लीग मैच में 21 गोल किए हैं।

