विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर लगा बैन, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया बड़ा फैसला

Published: Tue, 20 Oct 2026 12:23 AM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2026 02:11 AM (IST)

पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ने के आरोप में 30 दिन का प्रतिबंध और ...और पढ़ें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लिस्बन, रॉयटर। फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने 30 दिनों का प्रतिबंध और 255 यूरो (27 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है। रोनाल्डो को ये सजा राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ने के चलते मिली है। रोनाल्डो ने इस महीने की शुरुआत में डेनमार्क के विरुद्ध नेशंस लीग मैच से पहले कोच जार्ज जेसुस से गुस्सा होकर राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ दिया था।

बाद में इंटरनेट मीडिया पर रोनाल्डो ने दावा किया कि जेसुस ने उन्हें दो बार धोखा दिया और इसके चलते वह कैंप छोड़कर चले गए। अनुशासनात्मक परिषद ने इस मामले में पाया कि रोनाल्डो ने संघ के अनुशासनात्मक नियमों की धारा 160(1) का जानबूझकर उल्लंघन किया है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 30 दिनों का मिला निलंबन

दो दिन पहले सामने आए तथ्यों के आधार पर नौ अक्टूबर को इस मामले में कार्यवाही शुरू की गई। बयान में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह निलंबन किन मैचों या गतिविधियों पर लागू होगा। ना ही ये बताया गया कि रोनाल्डो द्वारा अस्थायी निलंबन के दौरान काटा गया समय 30 दिनों की सजा में गिना जाएगा या नहीं।

बाद में रोनाल्डो ने नार्वे के विरुद्ध मैच के बाद समर्थकों का अभिवादन न करने और अपने साथियों को छोड़कर चले जाने के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए मिलने वाली सजा पूरी करने के बाद, वह टीम में चयन के लिए फिर से उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें- चैंपियंस लीग का बेताज बादशाह रियल मैड्रिड, 83वें मिनट तक हार रही थी टीम; फिर 7 मिनट के तूफान में उड़ी रोमा

यह भी पढ़ें- लामिन यमाल का चला जादू, बार्सिलोना ने दर्ज की सीजन की 10वीं जीत; मैनचेस्टर यूनाइटेड का बुरा हाल