Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड की 26 सदस्यीय टीम का एलान, हैरी केन संभालेंगे कमान; कोल पामर और ट्रेंट अलेक्जेंडर बाहर

    Updated: Fri, 22 May 2026 04:55 PM (IST)

    अगले महीने शुरू होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के शुक्रवार को इंग्‍लैंड की 26 सदस्‍यीय टीम का एलान हुआ। ...और पढ़ें

    हेड कोच थॉमस ट्यूशेल

    हेड कोच थॉमस ट्यूशेल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 के शुक्रवार को इंग्‍लैंड की 26 सदस्‍यीय टीम का एलान हुआ। हेड कोच थॉमस ट्यूशेल ने अंतिम टीम में मिडफील्डर कोल पामर और फिल फोडेन का नाम शामिल नहीं किया। गैरेथ साउथगेट के नेतृत्व में 2018 और 2022 एडिशन में सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद इंग्लैंड ने 60 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए चेल्सी के पूर्व कोच ट्यूशेल को नियुक्त किया। उन्होंने आखिरी बार 1966 में यह खिताब जीता था।

    फोडेन और पामर के साथ-साथ रियल मैड्रिड के ट्रेंट अलेक्जेंडर अर्नोल्ड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के हैरी मैगुइरे का नाम भी टीम में नहीं था। हालांकि, सऊदी अरब में खेलने वाले अल-अहली के स्ट्राइकर इवान टोनी को ट्यूशेल द्वारा टीम में शामिल किए जाने से कई लोग हैरान रह गए। पेरिस सेंट-जर्मेन और बायर्न म्यूनिख जैसे क्लबों का प्रबंधन कर चुके इस जर्मन कोच ने कुछ साहसिक फैसले लिए हैं।

    चेल्सी के प्लेमेकर पामर और मैनचेस्टर सिटी के फोडेन को अपने क्लबों के साथ खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। बुधवार को एस्टन विला को यूरोपा लीग जिताने में मदद करने वाले ओली वाटकिंस को टीम में शामिल किया गया है। टोनी को सऊदी प्रो लीग में 32 मैचों में 32 गोल करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

    टोनी ने दो साल पहले यूरो कप में शानदार प्रदर्शन किया था। नॉटिंघम फॉरेस्ट के मिडफील्डर मॉर्गन गिब्स-व्हाइट और लीड्स के स्ट्राइकर डोमिनिक कैल्वर्ट-लेविन को भी नजरअंदाज किया गया। वे इस सीजन में प्रीमियर लीग के दो सबसे ज्यादा गोल करने वाले अंग्रेज खिलाड़ी हैं।

    खबरें और भी

    ब्रेंटफोर्ड के अनुभवी मिडफील्डर और लिवरपूल के पूर्व कप्तान जॉर्डन हेंडरसन को क्रिस्टल पैलेस के एडम व्हार्टन की जगह टीम में शामिल किया गया है। ग्रुप एल में शामिल इंग्लैंड 17 जून को डलास में क्रोएशिया के खिलाफ फीफा विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद 23 जून को घाना और चार दिन बाद पनामा के खिलाफ मैच खेलेगा।

    इंग्लैंड टीम

    • गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड।
    • डिफेंडर: जेड स्पेंस, मार्क गुएही, एजरी कोंसा, रीस जेम्स, निको ओ'रेली, टिनो लिवरामेंटो, जेरेल क्वांसा, जॉन स्टोन्स, डैन बर्न।
    • मिडफील्डर: एबेरेची एजे, डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहैम, मॉर्गन रोजर्स, कोबी मैनू, जॉर्डन हेंडरसन।
    • फॉरवर्ड: हैरी केन (कप्तान), बुकायो साका, नोनी माडुके, एंथोनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, इवान टोनी, मार्कस रैशफोर्ड।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup: जर्मन टीम में हुई स्‍टार गोलकीपर की वापसी, कोच के कहने पर बदला फैसला

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: भारतीय फैंस की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, विश्व कप के ब्रॉडकास्टिंग पर बढ़ा सस्पेंस