Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिसके दामन पर लग चुके हैं ड्रग्स और देह व्यापार के दाग, फीफा ने उसे दी फाइनल में बड़ी जिम्मेदारी; करेगा डेब्यू

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:33 AM (IST)

    फीफा ने विश्व कप 2026 के फाइनल के लिए स्लोवेनिया के स्लावको विंसिक को मुख्य रेफरी नियुक्त किया है। हालांकि, उनके अतीत में ड्रग्स और देह व्यापार से जुड ...और पढ़ें

    फाइनल में रेफरी होंगे स्लावको विंसिक

    फाइनल में रेफरी होंगे स्लावको विंसिक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा ने विश्व कप 2026 के फाइनल मैच के लिए रेफरी के नाम की घोषणा कर दी है। अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में स्लोवेनिया के अनुभवी अधिकारी स्लावको विंसिक मुख्य रेफरी की भूमिका निभाएंगे। विंसिक का नाम आना हर किसी के लिए थोड़ा हैरानी भरा है।

    फीफा के रेफरी प्रमुख पियरलुइगी कोलिना ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले के लिए अनुभवी और योग्य रेफरी का होना बेहद जरूरी है। विंसिक को इस महत्वपूर्ण मैच की जिम्मेदारी मिलना उनके शानदार करियर को दिखाता है, लेकिन फीफा के इस फैसले पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं और इसका कारण विंसिक का अतीत है।

    विवादों से जुड़ा रहा है नाम

    विंसिक ने अभी तक कुल 512 पेशेवर मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई है जो उनके शानदार करिया को बताता है, लेकिन उनके दामन पर दाग भी कम नहीं हैं। 2020 में विंसिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बोस्निया और हेर्जेगोवनिया में एक ड्रग्स और देह व्यापार के संबंध में एक रेड डाली थी जिसमें विंसिक पकड़े गए थे। बोस्निया के बिजेलजिना शहर में पुलिस ने कुल नौ महिलाओं और 26 पुरुषों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान चार पैकेट कोकेन, 10 पिस्टल और 10,000 यूरो नगद बरामद किया था।

    हालांकि, बाद में विंसिक को छोड़ दिया गया था क्योंकि जांच में पता चला था कि वह सीधे तौर पर इस रैकेट में शामिल नहीं हैं। छूटने से पहले पुलिस ने उनसे बतौर गवाह पूछताछ की थी। विंसिक ने बाद में सफाई दी थी कि उनका पकड़े गए गिरोह से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बताया था कि किसी ने उन्हें बिजनेस लंच के लिए वहां बुलाया था।

    खबरें और भी

    ये लोग देंगे साथ

    फीफा के अनुसार, फाइनल में स्लावको विंसिक की सहायता के लिए टोमाज क्लैंचनिक असिस्टेंट रेफरी-1 और एंड्राज कोवाचिक असिस्टेंट रेफरी-2 की भूमिका निभाएंगे। वहीं, अधम मखादमेह चौथे अधिकारी और मोहम्मद अल्कालाफ रिजर्व असिस्टेंट रेफरी होंगे। 46 साल के स्लावको विंसिक का यह पहला बड़ा वर्ल्ड कप फाइनल होगा। उन्होंने 2022 में कतर वर्ल्ड कप से अपने विश्व कप करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने दो मैचों में रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में भी वह अब तक तीन मैचों में रेफरी रह चुके हैं। फाइनल उनका विश्व कप करियर का छठा मुकाबला होगा।

    विंसिक के करियर में कई बड़े मुकाबले शामिल हैं। इनमें यूईएफए 2024 चैंपियंस लीग फाइनल भी शामिल है, जिसमें रीयल मैड्रिड और बोरुसिया डोर्टमंड आमने-सामने थे। इसके अलावा उन्होंने यूईएफए यूरोपीय चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप क्वालीफायर, यूरोपा लीग, नेशंस लीग और क्लब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी रेफरी की भूमिका निभाई है। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 80 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, स्पेन ने साल 2010 के बाद पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

    यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में हारी हुई टीमें होंगी आमने-सामने, फीफा विश्व कप 2026 में तीसरे स्थान का मुकाबला आज

    यह भी पढ़ें- ट्रॉफी के साथ 'रिंग' का भी होगा जलवा, 96 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में होने जा रहा है बड़ा बदलाव