'मैंने फीफा अध्यक्ष को फोन किया था', बालोगुन के बैन हटने को लेकर डोनल्ड ट्रंप ने खुद कबूला सच; मैच रेफरी पर उठाए सवाल
डोनल्ड ट्रंप ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन के रेड कार्ड बैन को हटाने के लिए फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को फोन करने की ...और पढ़ें

डोनल्ड ट्रंप-फोलारिन बालोगुन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को लेकर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का नाम भी सामना आ गया। बालोगुन को बोस्निया एंड हर्जेगोविना के खिलाफ राउंड ऑफ-32 में खेले गए मुकाबले के दौरान रेड कार्ड दिया गया था। उन्हें फाउल करने की वजह से रेड कार्ड थमाया गया था और आगे के मैच के लिए बैन कर दिया गया था।
बालोगुन पर बैन के बाद फीफा ने अपना फैसला वापल ले लिया और उन्हें बेल्जियम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी। इस मामले में ट्रंप को लेकर खबर आई थी कि उन्होंने फीफा अधिकारियों के पास फोन कॉल किया था, जिसके बाद प्रतिबंध के फैसले को बदल दिया गया। अब खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ये स्वीकार किया कि फीफा के अधिकारी से उन्होंने बात की थी
डोनल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष से की थी बात
ट्रंप ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो से फोन पर बात की। एक कार्यक्रम में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ रिव्यू करने को कहा था। मैंने यह नहीं कहा कि आपको ऐसा ही करना है। मैंने जियानी से बात की, जो बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं। उन्होंने अब तक का सबसे सफल विश्व कप आयोजित किया है। मैंने उस प्ले को देखा है। खेल को मैं अच्छी तरह समझता हूं। वह कोई फाउल नहीं था। दोनों खिलाड़ी पूरी स्पीड में दौड़ रहे थे और आपस में टकरा गए। इतनी तेज रफ्तार में किसी के पैर पर ठीक से पैर रखना असंभव है। ये दो बेहतरीन एथलीट थे जो उलझ गए।"
ट्रंप ने रेफरी पर उठाए सवाल
ट्रंप ने मैच के रेफरी राफेल क्लॉस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "इस रेफरी पर मुझे शक है। अगर आप उनकी पिछली जानकारी देखें तो, इससे पता चलता है। मैं विवाद नहीं पड़ना चाहता लेकिन वे बहुत ही संदिग्ध हैं। जरूरत पड़ी तो मैं उनकी पूरी जानकारी दे सकता हूं।" बता दें कि राफेल क्लॉस ब्राजील के रेफरी हैं। उन्हें मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ी जांच में गवाह के रूप में बुलाया गया था। कई क्लबों ने भी उनके फैसलों पर शिकायत की थी।
खबरें और भी
डोनल्ड ट्रंप ने बालोगुन को बताया सबसे अहम खिलाड़ी
ट्रंप ने बालोगुन को अमेरिका का सबसे अच्छा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा, "उसने कुछ गलत नहीं किया था। वह हमारी टीम का बेहद जरूरी खिलाड़ी है। रेड कार्ड दिए जाने के बाद पता चला कि अगला मैच वह नहीं खेल पाएगा। मैंने सोचा यह तो बहुत अनुचित है। अगर किसी और खिलाड़ी के साथ होता तो भी गलत होता, लेकिन सबसे अच्छे खिलाड़ी को बाहर करना बिल्कुल नाइंसाफी है।"
उनके लिए सम्मान और भी बढ़ गया है: ट्रंप
ट्रंप ने आगे कहा, "खेल के दौरान सजा देना एक बात है लेकिन जो खेल अभी खेला भी नहीं गया है, उसमें सजा देना बिल्कुल गलत है। इस वजह से मैंने फीफा से रिव्यू की मांग की। मैंने एक सम्मानित व्यक्ति से बात की। अब उनका सम्मान मेरे लिए दस गुना बढ़ गया है।"