Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों इतिहास नहीं रच पाई अर्जेंटीना की टीम? ये हैं वो 5 वजह जिन्होंने तोड़ दिया मेसी का सपना

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 09:08 AM (GMT+05:30)

    अर्जेंटीना की कोशिश थी कि वह लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं क्योंकि स्पेन के सामने उसकी एक न चली। जानिए क्यों चूक गई अ ...और पढ़ें

    अर्जेटीना की टीम को मिली हार

    अर्जेटीना की टीम को मिली हार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सभी को उम्मीद थी की स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना की टीम स्पेन को मात देकर फीफा वर्ल्ड कप-2026 का खिताब अपने नाम करेगी और इतिहास रच देगी, लेकिन ये सपना, सपना ही रह गया। स्पेन ने अतिरिक्त समय में गोल करते हुए मैच 1-0 से अपने नाम किया और मेसी को उदास कर दिया।

    स्पेन के लिए ये गोल किया फेरान टोरेस ने जो स्पेन की जीत और अर्जेंटीना की हार के कारण रहे, लेकिन मेसी की टीम की हार की असली वजहें कुछ और हैं। आइए बताते हैं कि क्यों अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार खिताब रचने वाली तीसरी टीम बनने से चूक गई।

    अर्जेंटीना की हार के कारण

    मेसी पर ज्यादा निर्भरता

    अर्जेंटीना की टीम गोल करने के लिए मेसी पर ज्यादा निर्भर रहती है। उसकी टीम के खिलाड़ियों की कोशिश रहती है कि मेसी को गेंद दी जाए बाकी वो देख लेंगे। हालांकि, स्पेन के खिलाफ ऐसा नहीं हो पाया। इस मैच में मेसी शांत ही रहे और अर्जेंटीना को हार का सामना करना पड़ा।

    मिडफील्ड में स्पेन का दबदबा

    पूरे टूर्नामेंट में स्पेन की मिडफील्ड ने दिखाया है कि कैसे खेला जाता है। उन्होंने अर्जेंटीना को लॉन्ग पास का खेल खेलने नहीं दिया। इसके अलावा स्पेन की मिडफील्ड में गेंद लेकर तेजी से भागना और गेंद को जिस अंदाज में ये टीम छीनती है वो काबिलेतारीफ रहा।

    खबरें और भी

    एंजो फर्नांडेज का रेड कार्ड

    अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को अतिरिक्त समय में दूसरा येलो कार्ड मिला क्योंकि उन्होंने पाउ कुबारासी पर फाउल कर दिया था। दूसरा येलो कार्ड, रेड कार्ड में बदल जाता है और इसी कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जिससे अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों से खेली और स्पेन ने अतिरिक्त समय में ही गोल किया।

    लिसांद्रो मार्टिनेज की चोट

    लिसांद्रो मार्टिनेज और क्रिस्टियन रोमेरो ने अर्जेंटीना के डिफेंस में एक जोड़ी के तौर पर अहम रोल निभाया है। पूरे टूर्नामेंट में ये जोड़ी हावी रही थी, लेकिन हाफ टाइम के पास मार्टिनेज को चोट लगी और उन्हें बाहर जाना पड़ा जिससे अर्जेंटीना को नुकसान हुआ।

    अर्जेंटीना का अटैक हुआ नाकाम

    अर्जेंटीना के नाम फाइनल से पहले सबसे ज्यादा गोल थे। इस टीम ने 19 गोल किए थे, लेकिन स्पेन के खिलाफ रेगुलेशन टाइम में ये टीम अटैक के लिए तरसती रही। उसने कुल दो शॉट टारगेट पर लिए। वहीं स्पेन ने रेगुलेशन टाइम में ही 12 शॉट टारगेट पर लिए थे।

    यह भी पढ़ें- फुटबॉल का नया 'किंग' बना स्पेन, अर्जेंटीना से 60 साल पुराना हिसाब भी चुकता किया; लियोनेल मेसी का सपना टूटा

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Prize Money: स्पेन को दूसरी बार विश्व विजेता बनने के बाद मिली कितनी रकम? जानकर उड़ जाएंगे होश