FIFA World Cup 2026: जर्मनी को हराकर पराग्वे ने रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर
Germany vs Paraguay Highlights 2026: पराग्वे ने टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर राउंड ऑ ...और पढ़ें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी को हराकर पराग्वे ने रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में किया बड़ा उलटफेर
HighLights
चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी का फीफा विश्व कप 2026 अभियान राउंड ऑफ 32 में ही खत्म हो गया
पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया
पराग्वे ने टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उलटफेर भरी जीत दर्ज की
स्पोर्ट्स डेस्क, जागरण दिल्ली। Germany vs Paraguay Highlights 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में 30 जून को पराग्वे ने टूर्नामेंट की सबसे बड़ी उलटफेर भरी जीत दर्ज करते हुए जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली है।
निर्धारित 90 मिनट का खेल 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम पेनल्टी बचाईं और अपनी टीम की जीत दिलाई।
पहले हाफ में एनसिसो ने दिलाई बढ़त
मैच के पहले हाफ के आखिरी पलों में जूलियो एनसिसो ने शानदार हेडर लगाकर पराग्वे को 1-0 की लीडदिलाई। इसके बाद जर्मनी ने दूसरे हाफ में वापसी की और 52वें मिनट में काई हैवर्ट्ज ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
दोनों टीमों ने इसके बाद कई मौके बनाए, लेकिन कोई भी निर्णायक गोल नहीं कर सकी। अतिरिक्त समय तक भी स्कोर 1-1 ही रहा, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।
शूटआउट में गिल बने जीत के हीरो
पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के दो अहम प्रयास रोक दिए। वहीं जर्मनी की ओर से काई हैवर्ट्ज, निक वोल्टेमाडे और जोनाथन टाह अपने पेनल्टी किक को गोल में नहीं बदल सके। दूसरी ओर पराग्वे ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन किया और शूटआउट 4-3 से अपने नाम कर लिया। सडन डेथ में जोस कैनाले ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर पराग्वे की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित कर दी।
2010 के बाद पहली बार राउंड ऑफ 16 में पहुंचा पराग्वे
इस जीत के साथ पराग्वे ने 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई है। वहीं जर्मनी का सफर राउंड ऑफ 32 में ही समाप्त हो गया, जो टूर्नामेंट की अब तक की सबसे चौंकाने वाली हार मानी जा रही है।
खबरें और भी
अब राउंड ऑफ 16 में पराग्वे का सामना 4 जुलाई को फिलाडेल्फिया में फ्रांस और स्वीडन के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।