विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026 Round of 32: अंतिम-32 का बजा बिगुल, कनाडा से होगा दक्षिण अफ्रीका का सामना

Updated: Sun, 28 Jun 2026 12:30 PM (IST)

फीफा विश्व कप में नॉकआउट चरण (अंतिम-32) शुरू हो गया है, जिसका पहला मुकाबला रविवार को लॉस एंजिल्स में कनाडा और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा।

FIFA World Cup 2026 Round of 32: अंतिम-32 का बजा बिगुल, कनाडा से होगा दक्षिण अफ्रीका का सामना

FIFA World Cup 2026 Round of 32: अंतिम-32 का बजा बिगुल, कनाडा से होगा दक्षिण अफ्रीका का सामना

HighLights

  1. FIFA World Cup: नॉकआउट का पहला ऐतिहासिक मुकाबला

  2. लॉस एंजिल्स में कनाडा का सामना द. अफ्रीका से होगा

  3. 19 साल बाद आपस में टकराएंगी कनाडा और अफ्रीकी टीम

डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। फीफा विश्व कप में अब नॉकआउट यानी अंतिम-32 के मुकाबलों का बिगुल बज चुका है और इसमें पहले ही मुकाबले में रविवार को लॉस एंजिल्स में टूर्नामेंट के सह मेजबान कनाडा का सामना द. अफ्रीका से होगा। यह पहला ही मौका होगा जब टूर्नामेंट के इतिहास में यह दोनों टीम पहली बार नॉकआउट में होगी और पहली ही बार इस स्तर पर आमने-सामने होंगी।

लीग चरण में ग्रुप ए में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के बाद दूसरा स्थान हासिल करते हुए नॉकआउट में जगह बनाई है, वहीं कनाडा टीम भी ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही है। जेसी मार्श की टीम कनाडा अपने ग्रुप बी में बोस्निया और हर्जेगोविना के साथ ड्रॉ खेला के बाद कतर को 6-0 रौंदकर और फिर आखिरी मैच में स्विट्जरलैंड से हार का सामना करके इस मुकाबले में आ रही है।

वहीं दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप ए में अपनी शुरुआत में मेक्सिको से हार के बाद चेकिया के साथ मैच ड्रॉ खेला और फिर कोरिया को हराकर पहली बार नॉकआउट में प्रवेश किया।

कनाडा और द. अफ्रीका के बीच इस मुकाबले से पहले केवल एक बार 2007 में आमना-सामना हुआ था। तब दक्षिण अफ्रीका ने कनाडा को 2-0 से हराया था। जो भी टीम नॉकआउट के इस मुकाबले में जीतेगी, वह चार जुलाई को ह्यूस्टन में अंतिम-16 के मुकाबले में नीदरलैंड्स या मोरक्को का सामना करेगी। कनाडा के लिए यह मैच बहुत मुश्किल नहीं होना चाहिए। दक्षिण अफ्रीका बड़ी मुश्किल से यहां तक आई है।

 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना की धमाकेदार जीत, मेसी का छठा गोल; ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया भी नॉकआउट में पहुंचे

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 32 में किसकी किससे भिड़ंत? देखें क्वालीफाई कर चुकी टीमों की पूरी लिस्ट