Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कोई भारतीय ही बने टीम का अगला कोच' AIFF ने जिस पर जताया भरोसा उसने ही दिखा दिया आईना

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 09:00 PM (IST)

    अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने इगोर स्टीमाक के बात स्पेन के मानोलो मार्केज को भारतीय फुटबॉल टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। मार्केज ने कहा ...और पढ़ें

    मनोलो मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड कोच बने हैं
    मनोलो मार्केज भारतीय फुटबॉल टीम के नए हेड कोच बने हैं

    HighLights

    1. भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच बने मनोलो मार्केज
    2. मार्केज ने एआईएफएफ को दिया अहम सुझाव
    3. 2025 तक टीम इंडिया और एफसी गोवा, दोनों के कोच रहेंगे मार्केज

     पीटीआई, नई दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच बनना मनोलो मार्केज के लिए सपना सच होने जैसा है लेकिन रविवार को इस स्पेनिश खिलाड़ी ने कहा कि भविष्य में अगर कोई भारतीय ही राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दे तो बेहतर होगा।

    पिछले महीने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) ने इगोर स्टीमाक की जगह 55 वर्षीय मार्केज को तीन साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। मार्केज 2024-25 सत्र के दौरान एफसी गोवा के मुख्य कोच के तौर पर अपनी भूमिका जारी रखेंगे। वह क्लब और राष्ट्रीय टीम दोनों की जिम्मेदारियां संभालेंगे।

    यह भी पढ़ें- Olympic: नेमार जूनियर ने पैराग्वे की लुआना अलोंसो को भेजा प्राइवेट मैसेज, खूबसूरत स्विमर ने किया खुलासा

    2025 से पूरी तरह संभालेंगे कमान

    इसके बाद वह 2025 से पूरी तरह से भारतीय टीम की कोचिंग की भूमिका संभाल लेंगे। भारत के मुख्य कोच के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्केज ने कहा, "स्पेन के अलावा मैंने भारत में सबसे ज्यादा वर्ष बिताए हैं। बहुत समय पहले मैंने सोचा था कि मैं राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच बनना चाहूंगा और अब मैं यहां हूं। यह सपना सच होने जैसा है।"

    सुनील छेत्री की खलेगी कमी

    भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इसी साल इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। सुनील छेत्री बेहतरीन खिलाड़ी थी और उनकी कमी निश्चित तौर पर भारत को खलेगी। मौजूदा समय में उनकी भरपाई करने वाला कोई खिलाड़ी नजर नहीं आता है। मार्केज और एआईएफएफ दोनों मिलकर उनका विकल्प जल्दी तलाशने की कोशिश करेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Olympics Football: स्पेन ने फ्रांस को हराकर 32 साल बाद मेंस फुटबॉल का जीता गोल्ड