Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: विश्व कप के लिए इराक को मिले दो नए खिलाड़ी

    Updated: Wed, 13 May 2026 04:19 PM (IST)

    इराक को अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले आगामी फुटबॉल विश्व कप के लिए दो नए खिलाड़ी मिल गए हैं। ...और पढ़ें

    विश्व कप के लिए इराक को मिले दो नए खिलाड़ी

    विश्व कप के लिए इराक को मिले दो नए खिलाड़ी

    डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। अगले माह अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबाल विश्व कप के लिए इराक को संभावित चयन के लिए दो नए खिलाड़ी मिल गए हैं। इसके लिए फीफा ने अमेरिका के फुटबाल क्लब नैशविले के मिडफील्डर अहमद कासिम और स्काटलैंड के क्लब डंडी यूनाइटेड के डिफेंडर डारियो नामो की पात्रता को मंजूरी दे दी है।

    दोनों खिलाड़ी इराक से पारिवारिक संबंधों के कारण राष्ट्रीय पात्रता में बाध्यकारी बदलाव के लिए फीफा के नियमों का पालन करते हैं। मध्य पूर्व संघर्ष के दौरान यात्रा संबंधी समस्याओं के बावजूद इराक की टीम ने मार्च में 40 वर्षों में अपने पहले विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया था।

    वह एक कठिन ग्रुप में है, जिसमें फ्रांस, नार्वे और सेनेगल शामिल हैं। इराक के कोच ग्राहम अर्नोल्ड ने इससे पहले 2022 विश्व कप में अपने गृह देश आस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया था और अब वे यूरोप में तैयार हुए दो और खिलाडि़यों को चुन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- फीफा विश्व कप के प्रसारण मामले पर कोर्ट ने मांगा जवाब

    यह भी पढ़ें- क्या भारत में विश्व कप 2026 नहीं दिखेगा लाइव प्रसारण? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस


    खबरें और भी