Lionel Messi India Tour 2025 Day-2: सोमवार को दिल्ली में होंगे मेसी, पीएम मोदी से कर सकते मुलाकात
Lionel Messi Live Updates: फुटबॉल की दीवानगी के लिए मशहूर कोलकाता में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी का आगमन हुआ है और इस शहर में गजब का उत्साह देख ...और पढ़ें

लियोनेस मेसी इस समय भारत के दौरे पर हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी इस समय भारत दौरे पर हैं। वह कोलकाता से इस दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर इस शहर में मेसी ने शनिवार को अपने स्टेच्यू का उद्घटान किया। हालांकि, इसके बाद सॉल्ट लेक स्टेडियम में जमकर वबाल मचा। दर्शकों ने स्टेडियम में उत्पात मचा दिया। इस मामले से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी गुस्से में दिखीं। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए। हालांकि, हैदराबाद में मेसी का कार्यक्रम अच्छा रहा। अब अपने दौरे के दूसरे दिन वह मुंबई में दिखाई देंगे।