Mexico vs Ecuador: मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर तोड़ा 40 साल का सूखा, राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
मेक्सिको ने फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। ...और पढ़ें

Mexico vs Ecuador: मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर तोड़ा 40 साल का सूखा
HighLights
मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराया
मेक्सिको ने तोड़ा 40 साल का सूखा
राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mexico vs Ecuator Highlights: मेजबान मेक्सिको ने एजटेका स्टेडियम में फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में जीत हासिल कर मेक्सिको ने 40 साल का सूखा खत्म किया।
टीम ने पहले हाफ में ही दोनों गोल दागकर जीत की मजबूत नींव रखी थी। जूलियन क्विनोनेस ने 22वें मिनट में गोल किया था, जबकि राउल जिमेनेज ने 31वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। अब मेक्सिको का सामना राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड या डीआर कांगो से रविवार को होगा।
40 साल का सूखा खत्म
मेक्सिको ने आखिरकार 40 साल से चला आ रहा फीफा विश्व कप नॉकआउट जीत का सूखा खत्म किया। पहली बार 1986 में टीम ने विश्व कप के नॉकआउट मैच में जीत हासिल की थी, जब उन्होंने बुल्गारिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट मैच जीता था।
संयोग से वह मुकाबला भी मेक्सिको सिटी स्टेडियम में ही खेला गया था और मौजूदा कोच जावियर एगिरे उस समय टीम के मिडफील्डर थे। 1994,2002, 2026,2010,2014, 2018 और 2022 विश्व कप में मेक्सिको हर बार नॉकआउट चरण से बाहर हो गया था।
खबरें और भी
खराब मौसम की वजह से मुकाबला देरी से शुरू हुआ
स्टेडियम के आसपास बिजली कड़कने के चलते मैच को एक घंटे की देर से शुरू किया गया, लेकिन मेक्सिको ने शुरू से ही दबदबा बना लिया। घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको के लिए 22वें मिनट में जूलियन क्विनोनेस ने गोल दागा और फैंस को जश्न का मौका दिया।
इसके 9 मिनट बाद राउल जिमेनेज ने ूसरा गोल दागकर इक्वाडोर की मुश्किलें और बढ़ा दीं। राउल जिमेनेज ने विश्व कप 2026 में अपना दूसरा गोल दागा और मेक्सिको के लिए कुल 47वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। उनसे आगे सिर्उ जेवियर 'चिचारितो' हर्नांडेज हैं, जिनके नाम मेक्सिको के लिए सर्वाधिक 52 गोल दर्ज हैं।
दूसरे हाफ में इक्वाडोर ने वापसी की कोशिश की
दूसरे हाफ में इक्वाडोर के पास गेंद ज्यादा रही, लेकिन अनुशासित मेक्सिकन डिफेंस के सामने वह कोई बड़ा मौका नहीं बना सका। कोच अगुइरे की बैक लाइन पूरे समय संगठित रही और हर कोशिश को नाकाम किया।
इसके साथ ही 2026 वर्ल्ड कप में मेक्सिको का बिना गोल खाए रहने का सिलसिला चार मैचों तक पहुंच गया। इक्वाडोर के लिए काली रात रही। इंजरी टाइम में इक्वाडोर की मुश्किलें तब ज्यादा बढ़ीं, जब डिफेंडर पिएरो हिंकापिए को विरोधी खिलाड़ी से बहस के दौरान मुंह ढकने के कारण रेड कार्ड दिखाया गया, जिसके बाद इक्वाडोर को आखिरी मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।