Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खराब पिच बिगाड़ेगी मेसी और स्पेन का खेल? वर्ल्ड कप फाइनल से पहले न्यूजर्सी स्टेडियम की घास पर उठे सवाल

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:21 PM (IST)

    फीफा विश्व कप फाइनल से पहले न्यूजर्सी स्टेडियम की पिच सवालों के घेरे में है। ...और पढ़ें

    न्यूजर्सी स्टेडियम

    न्यूजर्सी स्टेडियम

    HighLights

    1. पिच को सिंथेटिक फाइबर से सिला गया

    2. अर्जेंटीना और स्‍पेन के बीच होगा फाइनल

    3. रविवार को न्यूजर्सी स्टेडियम में होगी जंग

    ईस्ट रदरफोर्ड, एपी। फीफा विश्व कप फाइनल से पहले न्यूजर्सी स्टेडियम की पिच सवालों के घेरे में है। फाइनल से पहले इस पर हुए मैचों के बाद खिलाड़ियों ने असंतुष्टि जताई थी। ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने भी इसकी आलोचना की थी जबकि फ्रांस और नार्वे के कोच भी इसकी क्वालिटी से निराश थे।

    टूटने और फटने की संभावना घटाने के लिए इस मैदान की घसियाली पिच को सिंथेटिक फाइबर से सिला गया है। टूर्नामेंट के पहले साल मैचों के बाद इस पिच पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आई थीं। हालांकि, लगभग दो हफ्ते के विश्राम के चलते स्टाफ को इसे बेहतर बनाने का मौका मिला और उम्मीद जताई जा रही है कि इस सबसे महत्वपूर्ण मैच में यह बेहतर रहेगी।

    इन दोनों टीमों ने अभी तक इस पर एक भी मैच नहीं खेला है। यहां खेले प्लेयर्स और कोच का मानना है कि पिच गीली होने पर बेहतर रहती है ऐसे में उम्मीद है कि मैच से पहले जताई गई बारिश की संभावना सच होगी और दोनों टीमों के लिए पिच अच्छा करेगी।

    विजेताओं को मिलेंगी अंगूठियां

    अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होने वाले फीफा विश्व कप फाइनल के विजेता को ट्राफी के साथ खास अंगूठियां भी मिलेंगी। अमेरिकी खेलों से प्रेरित होकर फीफा ने इस बार के चैंपियन को अंगूठियां देने का निर्णय किया है। फीफा विश्व कप इतिहास में ये पहली बार हो रहा है। अमेरिका में विजेता टीमों को अंगूठियां देने का लंबा इतिहास रहा है।

    खबरें और भी

    विजेता टीम को स्वर्ण पदक पहले भी मिलते थे लेकिन अब मैच के बाद कप्तान और कोच को तुरंत ही टेंपररी अंगूठी दे दी जाएगी और बाद में विजेताओं को विशेष तौर से बनी 30 अंगूठियां मिलेगीं जिनकी एक तरफ विश्व कप की ट्रॉफी जबकि दूसरी ओर विजेता टीम की पहचान से जुड़ा चिह्न होगा।

    यह भी पढ़ें- 'उम्र को दी चुनौती', वर्ल्ड कप फाइनल से पहले शकीरा ने मेसी के लिए लिखा खास मैसेज; पत्नी एंटोनेला को बताया ताकत

    यह भी पढ़ें- यमाल को नहलाने से लेकर ओल्मो-गावी के बचपन तक, फाइनल से पहले वायरल हुआ मेसी और स्पेन के युवा सितारों का 'अनोखा रिश्ता'