उत्तर कोरियाई फुटबॉल टीम ने जीती एशियन वीमेंस चैंपियंस लीग, जापान की टोकियो वर्डी बेलेजा को हराया
उत्तर कोरियाई महिला फुटबॉल क्लब नेगोह्यांग ने दक्षिण कोरिया के सुवोन में टोक्यो वर्डी बेलेजा को 1-0 से हराकर एशियन वीमेंस चैंपियंस लीग का खिताब जीता।

उत्तर कोरियाई फुटबॉल टीम ने जीती एशियन वीमेंस चैंपियंस लीग
सियोल, एपी। उत्तर कोरिया के महिला फुटबाल क्लब नेगोह्यांग ने शनिवार को दक्षिण कोरिया के सुवोन शहर में टोक्यो वर्डी बेलेजा को 1-0 से हराकर एशियन वीमेंस चैंपियंस लीग जीत ली। किम क्योंग योंग ने हाफटाइम से ठीक पहले मैच का एकमात्र गोल किया। टूर्नामेंट में उनका यह चौथा गोल था।
उत्तर कोरिया की इस अंतरराष्ट्रीय फारवर्ड खिलाड़ी ने ने बुधवार को लीग के सेमीफाइनल में भी दक्षिण कोरिया के सुवोन एफसी के विरुद्ध जीत में निर्णायक गोल किया था। 12 टीमों वाले इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण को जीतने वाले क्लब नेगोह्यांग ने एक साल पहले वुहान जियांगडा भी यह खिताब जीता था। यह जीत महिला साकर में उत्तर कोरिया की अभूतपूर्व सफलता की कहानी को आगे बढ़ाती नजर आ रही है।

