Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: रामोस के करिश्मे ने जिंदा रखा रोनाल्डो का सपना, रोमांचक मैच में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को पटका

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:02 AM (IST)

    गोंसालो रामोस के 94वें मिनट में किए गए गोल से पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप के अंतिम-16 में जगह बनाई। इस जीत से क्रिस्टियानो रोन ...और पढ़ें

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो की उम्मीदें कायम

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो की उम्मीदें कायम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गोंसालो रामोस के 94वें मिनट में किए गए गोल के दम पर पुर्तगाल ने अंतिम-16 के मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से मात देकर अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। इसी के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व विजेता बनने का सपना भी जिंदा बचा हुआ है जो एक समय खत्म होता दिख रहा था।

    रोनाल्डो ने अभी तक वर्ल्ड कप नहीं जीता है और ये संभवतः इस खिलाड़ी का आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है। क्रोएशिया ने पहला गोल करते हुए रोनाल्डो की धड़कने बढ़ा दी थीं, लेकिन फिर पुर्तगाल ने बराबरी की और फिर रामोस के गोल के दम पर अगले दौर का टिकट कटाया।

    पहले हाफ में नहीं हुआ गोल

    पुर्तगाल ने पहले हाफ में दबदबा बनाया, लेकिन देखा जाए तो क्रोएशिया भी पीछे नहीं रही। ये मैच फुटबॉल की दुनिया के दो दिग्गजों के बीच की टक्कर का मैच था। पुर्तगाल से रोनाल्डो तो क्रोएशिया से लुका मोड्रिक पर निगाहें टिकी थीं। पहले हाफ में तो मोड्रिक ने अपनी छाप छोड़ी और रोनाल्डो कुछ खास नहीं कर पाए। वह कई बार डेंजर एरिया में गए, लेकिन टारगेट पर शॉट नहीं ले पाए। वहीं मोड्रिक ने लगातार पुर्तगाल की डिफेंस लाइन की परीक्षा ली। हालांकि, गोल वह भी नहीं कर पाए।

    पुर्तगाल दमदार फुटबॉल खेल रहा था तो वहीं क्रोएशिया ने भी हार नहीं मानी। उसने पुर्तगाल की हर रणनीति को पढ़ा और खारिज किया।

    दूसरे हाफ में दिखा रोमांच

    पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहने के बाद दूसरे हाफ में दोगुनी ताकत से उतरीं। क्रोएशिया के इवान पेरिसिक ने 53वें मिनट में एक मौका बनाया और गेंद को नेट में डालते हुए क्रोएशिया को आगे कर दिया। दो मिनट बाद मातोनोविक ने क्रोएशिया को बढ़त को दोगुना कर ही दिया था, लेकिन ऑफसाइड के कारण उन्हें झटका लग गया।

    खबरें और भी

    पुर्तगाल भी मौके बना रही थी और 68वें मिनट में किस्मत ने रोनाल्डो को मौका दे दिया। यहां वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर)ने रेनाटो विएगा को फाउल दिया और पुर्तगाल के हिस्से पेनल्टी आई। रोनाल्डो ने इस मौके को भुना अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। 81वें मिनट में रोनाल्डो को बाहर बुला लिया गया जिससे वह काफी निराश नजर आए।

    लग रहा था कि मुकाबला पेनल्टी शूट आउट में जाएगा। तभी स्टॉपेज टाइम के चौथे मिनट में रामोस ने गेंद को नेट में डाल पुर्तगाल को आगे कर दिया और फिर क्रोएशिया वापसी नहीं कर पाई। अब पुर्तगाल की टीम छह जुलाई को होने वाले अंतिम-16 के मैच में स्पेन का सामना करेगी।

    यह भी पढ़ें- Belgium vs Senegal FIFA World Cup: बेल्जियम ने आखिरी मिनटों में पलटा पासा, सेनेगल को हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: विजयी लय जारी रखना चाहेंगी बेल्जियम और सेनेगल, राउंड ऑफ 16 में पहुंचने की होगी जंग