Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIFA World Cup 2026: आज होगा रतजगा, स्पेन और अर्जेंटीना की खिताबी जंग का मंच तैयार

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:15 AM (IST)

    फीफा विश्व कप का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यू जर्सी स्टेडियम में होगा, जिसके लिए दुनिया भर के प्रशंसक रात भर जागेंगे। लियोनल मेसी की शानदार फ ...और पढ़ें

    स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

    स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होगी खिताबी जंग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली : 38 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फीफा विश्व कप का फाइनल आ ही गया। न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाले इस फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें दुनिया के सबसे बड़े खिताब के लिए भिड़ेंगी।

    रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात में होने वाले इस मुकाबले को देखने और उसके बाद विजेता की खुशी मनाने के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों के फुटबॉल प्रशंसक पूरी रात जगेंगे।

    रोमांचक मैच होने की पूरी उम्मीद

    फ्रांस जैसी खिताब की सबसे बड़ी दावेदार बताई गई टीम को हराकर आई स्पेन को अपना दूसरा विश्व कप जीतने के लिए मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना से पार पाना होगा। इस विश्व कप में अर्जेंटीना की टीम सबसे मजबूत नहीं थी, लेकिन इन्होंने जैसी एकता और समर्पण दिखाया है जिसने उनके रास्ते आसान कर दिए। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बताए जा रहे लियोनल मेसी की अतुल्य फॉर्म ने भी इनका काम आसान कर दिया। हालांकि फाइनल में जब ये टीमें भिड़ेंगी तो पुराने प्रदर्शन का कोई महत्व नहीं होगा। इस दिन जो टीम बेहतर होगी विश्व कप का ताज उसी के सर सजेगा।

    स्पेन की ताकत

    -बड़ी से बड़ी टीम के विरुद्ध भी ये अपनी रणनीति नहीं बदलते
    -गेंद पर ज्यादा से ज्यादा वक्त तक कब्जा बनाए रखना
    -टीम अब छोटे पास की जगह डायगोनल पासिंग (गेंद को एकसाथ आगे और किनारों की ओर बढ़ाना) पर ज्यादा ध्यान देती है इससे इनका खेल पहले से तेज हुआ है
    -एंगल से किए जाने वाले पास अक्सर डिफेंडरों को मुश्किल में डालते हैं और अटैक का पाइंट लगातार बदलता रहता है।

    अर्जेंटीना की ताकत

    -जुझारू और कभी हार ना मानने वाली इच्छाशक्ति इस विश्व कप में अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
    -मैच के आखिरी क्षणों में से टीम जिस ऊर्जा के साथ हमले करती है उसने इन्हें काफी फायदा पहुंचाया है।
    -लियोनल मेसी जैसा धुरंधर जो गोल भी करता है और बेहतरीन असिस्ट भी करता है।
    -शुरुआत में गेंद में कब्जा रखने पर ध्यान देते हैं और बाद में विपक्षी खेमे पर ताबड़तोड़ हमले करते हैं।

    खबरें और भी

    जीत की भूख जरूरी

    स्पेन के कप्तान रोड्री ने बताया है कि उन्होंने सेमीफाइनल से पहले अपनी टीम से जीत की भूख पैदा करने की बात कही थी। उन्होंने कहा, "मैंने सेमीफाइनल से पहले अपने साथियों से कहा था कि हमें हार के डर से ज्यादा जीत की भूख रखनी होगी। फाइनल में भी हम यही करने की कोशिश करेंगे।"

    नंबर गेम

    - 07 वां विश्व कप फाइनल खेलेगी अर्जेंटीनी टीम। इन्होंने अभी तक खेले छह में से तीन (1978, 1986, 2022) विश्व कप फाइनल जीते हैं जबकि तीन (1930, 1990, 2014) में इन्हें हार मिली
    - 02 बार विश्व कप फाइनल में पहुंची है स्पेनिश टीम। उसने इससे पहले सिर्फ 2010 में खिताब जीता था।

    यह भी पढ़ें- England vs France: साका ने रिकॉर्ड हैट्रिक लगा खत्म किया 60 साल का सूखा, इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से पटक हासिल किया तीसरा स्थान

    यह भी पढ़ें- फुटबॉल का 'GOAT' कौन? मेसी के जादू, माराडोना के करिश्मे और पेले की विरासत के बीच सबसे बड़ी जंग