Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेन फुटबॉल टीम में चोटिल यमाल और विलियम्स शामिल, रीयल मैड्रिड के खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:29 PM (IST)

    स्पेन ने फीफा विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा की है, जिसमें चोटिल फॉरवर्ड लामिने यमाल और निको विलियम्स को शामिल किया गया है। यह पहली बार है जब स्पेन ...और पढ़ें

    यमाल को मिली टीम में जगह

    यमाल को मिली टीम में जगह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एपी, मैड्रिड: चोटिल फॉरवर्ड लामिने यमाल और निको विलियम्स को सोमवार को स्पेन की फीफा विश्व कप टीम में शामिल किया गया। यमाल और विलियम्स को सीजन के आखिर में मांसपेशियों में चोट लगी थी, लेकिन कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे विश्व कप की शुरुआत तक फिट हो जाएंगे।

    वहीं ऐसा पहली बार होगा जब स्पेन की विश्व कप टीम में रीयल मैड्रिड का कोई खिलाड़ी नहीं होगा। डिफेंडर डीन हुइजसेन टीम में जगह बनाने के दावेदारों में से एक थे, लेकिन डे ला फुएंते ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।

    बार्सिलोना के लोपेज भी बाहर

    वहीं बार्सिलोना के मिडफील्डर फर्मिन लोपेज को इस महीने पैर में फ्रैक्चर होने के चलते इस टीम से बाहर रखा गया है। स्पेन अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को अटलांटा में ग्रुप एच में केप वर्डे के विरुद्ध करेगा।

    दूसरे खिताब की तलाश

    स्पेन को अपने दूसरे खिताब की तलाश है। उसने साल 2010 में पहली बार फीफा वर्लड कप का खिताब जीता था। इसके बाद उसे अपने दूसरी ट्रॉफी का इंतजार है। स्पेन ने भी तक एक ही बार फाइनल खेला है।

    खबरें और भी

    स्पेन की फुटबॉल टीम-:

    उनाई साइमन, डेविड राया, जोन गार्सिया (गोलकीपर), मार्क कुकुरेला, एलेजांद्रो ग्रिमाल्डो, मार्कोस लोरेंटे, पाउ क्यूबर्सी, आयमेरिक लापोर्टे, पेड्रो पोरो, एरिक गार्सिया, मार्क पबिल (डिफेंडर), रोड्री मार्टिन जुबिमेंडी, पेड्रि, दानी ओल्मो, मिकेल मेरिनो, फैबियन रुइज़, गेवी (मिडफिल्डर), लामिने यमाल, फेरान टोरेस, येरेमी पिनो, मिकेल ओयारजाबल, विक्टर मुनोज, एलेक्स बेना, बोरजा इग्लेसियस, निको विलियम्स (फॉरवर्ड)।

    यह भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप में इस्तेमाल की जाएगी चार्ज होने वाली फुटबॉल, रेफरियों की करेगी मदद

    यह भी पढ़ें- ईरानी फुटबॉल टीम ने बदला कैम्प का वेन्यू, अमेरिका की जगह अब इस देश में करेगी अभ्यास