Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunil Chhetri Retires: सुनील छेत्री ने किया संन्यास का एलान, 6 जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबला

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 16 May 2024 11:01 AM (IST)

    Sunil Chhetri Retires भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहने की घोषणा कर दी है। छह जून को कुवैत के खिलाफ वो अपना आखिरी अंत ...और पढ़ें

    भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास का एलान कर दिया है।(फोटो सोर्स: जागरण)
    भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने संन्यास का एलान कर दिया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. सुनील छेत्री ने साल 2005 में भारत के लिए डेब्यू किया था।
    2. सुनील छेत्री ने अपना 150वां अतरराष्ट्रीय मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था।
    3. वो दो दशक के शानदार फुटबॉल करियर को अलविदा कहेंगे।

    पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री छह जून को कुवैत के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे। यह फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच है। इस दिन वो दो दशक के शानदार फुटबॉल करियर को अलविदा कहेंगे।

    कुवैत के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मुकाबला

    पिछले कई सालों से वो भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने संन्यास की जानकारी दी है। 39 वर्षीय सुनील छेत्री ने कहा कि कुवैत के खिलाफ वो आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे।

    सुनील छेत्री ने अपना 150वां अतरराष्ट्रीय मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ गुवाहाटी में खेला था। हालांकि, भारत को इस मैच में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।

    दुनिया के नंबर-3 स्कोरर हैं छेत्री

    सुनील छेत्री ने साल 2005 में भारत के लिए डेब्यू किया था। छेत्री ने भारत की ओर से खेलते हुए 94 गोल दागे। वह भारत के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर हैं। वहीं, वो गोल स्कोरर की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

    यह भी पढ़ें: Kolkata Knight Riders ने IPL में रच दिया इतिहास, पहली बार प्‍वाइंट्स टेबल में पक्‍का किया नंबर-1 स्‍थान