Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं फेरन टोरेस? वो स्पेनिश 'हीरो' जिसने एक गोल से चकनाचूर किया मेसी का सपना, शुरुआती लाइन-अप में नहीं मिली थी जगह

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार देर रात स्पेन ने इतिहास रच दिया। इस टीम ने निर्णायक मैच में अर्जेंटीना को 1-0 से शिकस्‍त दी। ...और पढ़ें

    फेरन टोरेस

    फेरन टोरेस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रविवार देर रात स्पेन ने इतिहास रच दिया। इस टीम ने निर्णायक मैच में अर्जेंटीना को 1-0 से शिकस्‍त दी। स्‍पेन ने इसके साथ ही 16 साल का सूखा भी खत्‍म किया।

    आखिरी बार यह टीम 2010 में विश्‍व विजेता बनी थी। एक्‍स्‍ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने स्‍पेन की ओर से इकलौता गोल किया। इसके बाद से ही फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर फेरन टोरेस कौन हैं?

     

     

    रंग में नहीं दिखो मेसी

    फाइनल में शुरुआत से ही स्पेन टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। लियोनेल मेसी समेत पूरी अर्जेंटीना टीम इस दौरान बेरंग नजर आई। दूसरी ओर स्‍पेन पूरी तरह कंट्रोल में थी। 106वें मिनट में निको विलियम्स के पास को टोरेस ने गोल में तब्‍दील कर मेसी फैंस का दिला तोड़ दिया। इसके बाद मैच में कोई और गोल नहीं हुआ और स्‍पेन की जीत पर मुहर लग गई।

    गजब का संयोग

    फाइनल में गोल के साथ ही टोरेस हीरो बन गए हैं। उन्‍होंने 1 गोल से अपने देश को जश्‍न मनाने का मौका दे दिया। 29 फरवरी, 2000 को जन्में टोरेस ने एक्‍स्‍ट्रा टाइम में कमाल कर दिया। इससे पहले 2010 में जब स्‍पेन ने खिताब जीता था तब भी अतिरिक्‍त समय में गोल हुआ था।

    खबरें और भी

    शुरुआती 11 में जगह नहीं मिली थी

    स्‍पेन के स्‍ट्राइकर टोरेस अपनी तेज रफ्तार, शानदार ऑफ द बॉल मूवमेंट और कई अटैकिंग पोजिशन पर खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वह क्लब फुटबॉल में बार्सिलोना के लिए खेलते हैं। अर्जेंटीना के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उन्हें शुरुआती 11 में जगह नहीं मिली थी। वह बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैदान पर उतरे और इतिहास रच दिया।

    2017 में किया था डेब्‍यू

    26 साल के फेरन टोरेस ने 2017 में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। वह 21वीं सदी में जन्मे पहले ऐसे प्‍लेयर बने जिन्होंने ला लीगा में वेलेंसिया के लिए खेला। जनवरी 2022 में वह बार्सिलोना से जुड़े। शुरुआत में उन्हेंमौके नहीं मिले, लेकिन बाद में उन्होंने अहम गोल किए और कई ट्रॉफियां जीतने में मदद की।

    यह भी पढ़ें- फुटबॉल का नया 'किंग' बना स्पेन, लियोनेल मेसी का सपना टूटा; अर्जेंटीना से 60 साल पुराना हिसाब भी चुकता किया

    यह भी पढ़ें- ARG vs ESP, FIFA World Cup 2026 Final Live: स्पेन बना विश्व विजेता, अर्जेंटीना का सपना तोड़ दूसरी बार जीता खिताब