Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gujarat News: गुजरात में कुएं में गिरने से एक शेरनी की हुई मौत, दो सालों के अंदर 238 एशियाई शेरों की गई जान

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 07 Aug 2024 07:21 PM (IST)

    गुजरात के बोटाद जिले में एक शेरनी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। रेंज वन अधिकारी (गढ़दा) आइएस प्रजापति ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना ...और पढ़ें

    गुजरात के बोटाद जिले के इटारिया गांव में एक शेरनी की हुई मौत (प्रतिकात्मक फोटो)
    गुजरात के बोटाद जिले के इटारिया गांव में एक शेरनी की हुई मौत (प्रतिकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. गुजरात के बोटाद जिले में खुले कुएं में गिरने से एक शेरनी की मौत
    2. शव को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    पीटीआई, बोटाद। गुजरात के बोटाद जिले के इटारिया गांव में कुएं में गिरने से एक शेरनी की मौत हो गई। रेंज वन अधिकारी (गढ़दा) आइएस प्रजापति ने कहा कि घटना मंगलवार रात को हुई और बुधवार सुबह इसकी सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शेरनी के शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए पशु देखभाल केंद्र भेज दिया गया।

    प्रजापति ने कहा कि मंगलवार की रात इटारिया गांव में एक किसान के खुले असुरक्षित कुएं में एक शेरनी गिर गई। गुजरात में इस प्रजाति के एकमात्र निवास स्थान गिर अभयारण्य के आसपास के क्षेत्रों में खुले कुओं में गिरने के बाद एशियाई शेरों की मौत की कई खबरें आई हैं।

    गुजरात में शावकों सहित 238 एशियाई शेरों की मौत

    वन और पर्यावरण राज्य मंत्री मुकेश पटेल ने फरवरी में राज्य विधानसभा को बताया था कि 2022 और 2023 में गुजरात में शावकों सहित 238 एशियाई शेरों की मौत हुई है। उन्होंने 29 शेरों की मौतों के लिए वाहनों की चपेट में आने या खुले कुओं में गिरने जैसे अप्राकृतिक कारणों को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा कि राज्य ने दो वर्षों में शेरों के संरक्षण पर 278 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

    यह भी पढ़ें- Gujarat: मोरबी में एक परिवार के तीन लोगों की आत्महत्या से हड़कंप; पुलिस कर रही मामले की जांच

    खबरें और भी