विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू, नितिन पटेल सहित इन नेताओं ने पेश की दावेदारी

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 26 Feb 2024 11:50 PM (IST)

गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों के लिए भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व ...और पढ़ें

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू। फाइल फोटो।
गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू। फाइल फोटो।

HighLights

  1. पूर्व उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल सहित कई नेताओं ने की टिकट की दावेदारी
  2. गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों के लिए भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू

शत्रुघ्न शर्मा, गांधीनगर। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों के लिए भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मेहसाणा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि, प्रदीप सिंह जाडेजा ने अहमदाबाद पूर्व से टिकट मांगा है। कांग्रेस से भाजपा में आए धीरू गजेरा, कामिनीबेन राठौड़ ने भी लोकसभा टिकट की दावेदारी की है।

10 हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता होंगे भाजपा में शामिल

उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल का दावा है कि मंगलवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के 10 हजार नेता व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया के साथ ही राज्य में चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इस सीट से मैदान में उतर सकते हैं नितिन पटेल

गुजरात में उप मुख्यमंत्री रहे नीतिन पटेल ने मेहसाणा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। विजय रुपाणी की सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे नितिन को उनकी ही पार्टी के पूर्व मंत्री एवं गुजरात भाजपा के महामंत्री रजनी पटेल से चुनौती मिल रही है। रजनी समेत करीब 20 नेता मेहसाणा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

हंसमुख पटेल इस सीट से लड़ना चाह रहे चुनाव

रुपाणी सरकार में मंत्री रहे प्रदीप सिंह जाडेजा, पूर्व विधायक बलराम थावानी अहमदाबाद पूर्व से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। गत विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं का टिकट कट गया था। सोमवार को पार्टी निरीक्षकों के समक्ष उपस्थित होकर उन्होंने टिकट पर दावेदारी जताई। अहमदाबाद पूर्व सीट से वर्तमान सांसद हंसमुख पटेल एक बार फिर इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

भारी संख्या में कार्यकर्ता कर रहे दल-बदल

गुजरात भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी प्रदेश अध्यक्ष डा. दीपिका सरडवा को राजकोट सीट से चुनाव लड़ाने की मांग की है। राजकोट भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण माकडिया ने डा. दीपिका के नाम का प्रस्ताव रखा। इस सीट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत बोघरा का नाम भी चर्चा में है। गुजरात में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बाद अब कार्यकर्ता भी भारी संख्या में दल-बदल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Shrinathji Temple: अबू धाबी के बाद बहरीन में चमक रहा सनातन का सूर्य, श्रीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार को सरकार से मिली अनुमति

अमित शाह को 10 लाख मतों के अंतर से जिताने का संकल्प

भाजपा ने लोकसभा सीट के दावेदारों के नाम तैयार करने के लिए तीन-तीन सदस्यों का निरीक्षक दल बनाया है। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, भाजपा नेता वर्षा दोशी एवं सनम पटेल के समक्ष गांधीनगर संसदीय सीट के लिए भाजपा पदाधिकारियों ने अमित शाह के नाम का प्रस्ताव रखा। पार्टी नेताओं ने शाह को 10 लाख मतों के अंतर से यह सीट जिताने का दावा किया है। 

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections 2024: नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाना मतलब विकसित भारत की गारंटी- अमित शाह